हरिद्वार: पिंग आटो मज़दूरों द्वारा श्रम विभाग में प्रदर्शन; मांगों पर वार्ता के लिए आया प्रबंधन

Ping_auto_haridwar_protest

मजदूरों का नया न्यूनतम वेतन लागू करो, डबल ओवरटाइम लागू करो, सभी मजदूरों को बोनस दो, 7 तारीख को सैलरी दो, महिला मजदूरों को डराना धमकाना बंद करो आदि नारे लगे।

हरिद्वार (उत्तराखंड)। उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन वृद्धि को लागू करने को लेकर मजदूरों का संघर्ष बढ़ रहा है। 29 मई को पिंग आटो मैटर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर न्यूनतम वेतन बढ़वाने व अन्य मांगों को लेकर श्रम विभाग रोशनाबाद पहुचें।

सिड़कुल हरिद्वार के प्लांट न. 119, 129, सेक्टर – 8 स्थित पिंग आटो इलैक्ट्रानिक कम्पनी है, जो एमसीबी उपकरण बनाती है। इसमें 100 मजदूर के आस पास काम करते हैं, जिसमें आधे से ज्यादा महिला मजदूर हैं। सभी ठेकेदारी के तहत रखे गये।

उत्तराखंड सरकार द्वारा घोषित वेतनवृद्धि घोषित होने के बाद मजदूरों के बीच नया न्यूनतम वेतन लागू करने के लिए लगातार कम्पनी के अंदर प्रबंधन से बाते कर रहे थे। कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। प्रबंधन वर्ग द्वारा कम्पनी में कोई श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जाता है।

अंत में मज़दूरों ने सुबह काम छोड़ कर श्रम विभाग का रुख किया। जानकारी मिलने पर इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ता अन्य साथियों के साथ श्रम विभाग पहुचे और कम्पनी प्रबंधन को बुलाने के लिए दबाव बनाया गया। मजदूर प्रबंधन और श्रम विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

दिन में करीब 2:30 बजे प्रबन्धन पहुचा और श्रम अधिकारी, मजदूरों के बीच से 5 प्रतिनिधि और इंकलाबी मजदूर केंद्र से पंकज कुमार वार्ता में बैठे। सारी मांगों पर विचार करते हुए 6 जून को फिर से वार्ता के तारीख पड़ी, जिसमें समाधान करने के लिए प्रबंधन ने हामी भरी।

मज़दूर नेताओं ने कहा कि मजदूर सामुहिक एकता के बल पर अपनी मांगों को मनवा सकते हैं। पिंग कम्पनी के सभी मजदूर एकजुट रहना होगा।

इस दौरान मज़दूरों ने इंकलाब जिन्दाबाद, मजदूर एकता जिन्दाबाद, पिंग कम्पनी के प्रबंधन मजदूरों का नया न्यूनतम वेतन लागू करो, डबल ओवरटाइम लागू करो, सभी मजदूरों को बोनस दो, 7 तारीख को सैलरी दो, महिला मजदूरों को डराना धमकाना बंद करो आदि नारे लगाए।