दुर्गापुर में पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक हादसों में कई मजदूरों की जान जा चुकी है। बीते दिनों दुर्गापुर स्टील प्लांट में फर्नेस कन्वर्टर ब्लास्ट में पांच मज़दूर घायल हो गये थे।
दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल)। इस्पात फैक्ट्री में पिघला हुआ लोहा गिरने से झुलसकर मजदूर की मौत हो गई। घटना रविवार रात पश्चिम बर्दवान जिला अंतर्गत दुर्गापुर के इस्पात कारखाने की है। मृतक का नाम ऋषिराज दास (45) है। वे दुर्गापुर में सेल के तहत मिश्रा इस्पात फैक्ट्री में काम के लिए दुर्गापुर आए थे। गर्म धातु गिरने के कारण वह झुलस गए। वे स्थायी श्रमिक थे।
सूत्रों के अनुसार, लैडेल में गर्म धातु ले जाते समय अचानक गर्म एवं पिघला हुआ लोहा मज़दूर ऋषि पर गिर गया जिससे वे घायल हो गए। उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।
हादसों का सिलसिला जारी
दुर्गापुर में पिछले कुछ सालों में एक के बाद एक हादसों में कई मजदूरों की जान जा चुकी है। बीते दिनों दुर्गापुर स्टील प्लांट के अंदर ब्लास्ट फर्नेस कन्वर्टर ब्लास्ट में पांच कर्मी घायल हो गये थे।
हादसा गुरुवार (29 फरवरी) की सुबह दुर्गापुर स्टील प्लांट के ऑक्सीजन प्लांट फर्नेस के कन्वर्टर में यह घटना हुई, जिसमें 5 मज़दूर बुरी तरह घायल हो गए। इसमें 4 मज़दूरों को गंभीर स्थिति में दुर्गापुर स्टील प्लांट हॉस्पिटल से दुर्गापुर के मिशन हॉस्पिटल भेज गया था।