छत्तीसगढ़ : तीन सूत्री मांगो को लेकर मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी आंदोलन की राह पर

देश को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई कर्मचारी एक महत्वपूर्ण इकाई है। इनकी तीन सूत्री मांग कलेक्टर दर पर भुगतान, रविवार को अवकाश तथा पीएफ कटौती की हैं।
जांजगीर – चांपा । मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी संघ द्वारा कचहरी चौक जांजगीर में अपनी मांगों को लेकर चार दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने धरना स्थल में पहुंचकर कहा कि मिशन क्लीन सिटी कर्मचारिंयों की तीन सूत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। इनकी पहली मांग कलेक्टर दर पर भुगतान, दूसरी मांग रविवार को अवकाशतथा तीसरी मांग पीएफ कटौती की हैं।
कर्मचारियों की जायज मांग को राज्य सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी, युवा, किसान, महिलाएं अपने आप को कांग्रेस सरकार से ठगा महसूस कर रही हैं। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वादे कर लोगों को ठगने का काम किया। अपनी मांगों को लेकर आज कर्मचारी जब सरकार के पास जा रहे हैं तो उनकी मांगों को ठुकरा दिया जा रहा हैं। उन्हे बेबस होकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारी देश को स्वच्छ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण इकाई है।
नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपने हाथों में झाडू लेकर स्वच्छता का अभियान चलाया। भारत देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया, लेकिन कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार से फुर्सत नही हैं, जो सफाई कर्मचारिंयों की सूध ले सके। कर्मचारिंयों की इस लड़ाई में वे उनके साथ हैं। इस अवसर पर हितेश यादव, जितेन्द्र खाण्डे, रवि पाण्डेय, श्रवण चौरसिया, ओमकार ताम्रकार, राजेन्द्र वीरवान, गौरी बाई खाण्डे, सतरूपा, सुमन मानिकपुरी, रजनी नूनीया, दिप्रिता देवी, खुशबाई बरेठ सहित बड़ी संख्या में मिशन क्लिन सिटी के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नईदुनिया से साभार