हरियाणा नगर पालिका कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू; पक्का करने की माँग

WhatsApp Image 2023-04-01 at 01.02.35

27 मार्च से 4 अप्रैल तक क्रमिक भूख हड़ताल। मांग: फायर ऑपरेटर भर्ती पर रोक लगाना, पे रोल सफाई कर्मचारी को पक्का करना, कौशल रोजगार को भंग करके कर्मचारियों को पे रोल पर लगाना।

हरियाणा के रोहतक में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम रोहतक इकाई के कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल की अध्यक्षता संजय बिड़लान ने की। साथ ही सभी दरोगा के साथ बैठक भी की गई। जिसमें निर्णय लिया कि भूख हड़ताल में प्रतिदिन प्रत्येक दरोगा अपने साथ दो-दो कर्मचारी लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेगा।

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 27 मार्च से 4 अप्रैल तक क्रमिक भूख हड़ताल का निर्णय लिया हुआ है। इससे पहले सरकार तथा संघ के पदाधिकारियों के बीच कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सहमति बनी थी। लेकिन सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की गई। जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मांग 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती पर रोक लगाना, सफाई कर्मचारी पे रोल को एक मुस्त में पक्का करना तथा कौशल रोजगार को भंग करके कार्यालय में लगे सभी पदों के कर्मचारियों को पे रोल पर लगाने की है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाए।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की इस कर्मचारी विरोधी नीति को देखते हुए नगर निगम रोहतक में 21 कर्मचारी भूख हड़ताल में शामिल हुए। सभी ने सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

सोमवार से कर्मचारियों ने अपनी मांगों 9 दिन की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आगे बढ़ाने की भी चेतावनी दी। भूख हड़ताल पर महासचिव श्रवण बोहत, कोषाध्यक्ष विक्की बिड़लान, जिला प्रधान अनिल कांगड़ा, प्रेम सागर, संजय झिंगाल, मुन्नू चावरीय व पवन राणा आदि बैठे।

दैनिक भास्कर से साभार