जम्मू: विभिन्न माँगों को लेकर जलशक्ति विभाग के कर्मचारी आंदोलित

jal_shakti_employee_protest_jammu

जलशक्ति क्रमचरियों को नगर निगम में भेज दिया गया, लेकिन वेतन कौन देगा? डीपीसी क्यों नहीं हो रही? कर्मचारियों ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जम्मू। पीएचई इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले जलशक्ति विभाग के स्थायी कर्मचारी शनिवार को एक दिन के लिए हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बीसी रोड स्थित कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

कर्मियों ने कहा कि स्थायी कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन दूर नहीं कर रहा। विभाग में पिछले तीन साल से डीपीसी नहीं कराई गई जिससे कर्मचारियों को पदोन्नति नही मिल पाई। इससे कर्मचारियों ने निराशा। कर्मचारियों ने कहा कि डीपीसी क्यों नही कराई जा रही।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधान करतार चंद दूबे ने कहा कि एक ही पद पर कई कई साल से कर्मचारी काम पर है, मगर उनको पदोन्नत नही किया जा रहा। ऐसे वातावरण में कर्मचारी हताश होने लगता है।

सरकार को चाहिए कि बिना देरी किए डीपीसी कराई जाए और कर्मचारियों को पदोन्नति दी जाए । इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा ही वहीं खाली हुई सीटों पर दूसरे लोगों की भी भर्ती या एडजस्टमेंट हो पाएगी।

कर्मचारियों ने कहा कि जलशक्ति विभाग के शहर के चार जोन जम्मू नगर निगम के हवाले कर दिए गए हैं। मगर इसमें लगे कर्मचारियों का क्या होगा, कौन वेतन देगा, के बारे में कई भ्रांतियां है। सरकार इनको दूर नही कर रही। इससे कर्मचारियों में भी चिंता है।

कर्मचारियों की विभिन्न दिक्कतों से सरकार को समय समय पर अवगत कराया जाता रहा है मगर इनको आज तक दूर नहीं किया गया। यही कारण है कि हमें 12 घंटे की हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ा। अगर सरकार अब भी नही मानी तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।