महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ आंदोलन को मिली सफलता; मिलेगा बकाया वेतन

maharashtr_helth_workrs

हड़ताल के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख ने यूनियन से वार्ता कर दो-तीन दिन में तीन माह के बकाया वेतन भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया।

कल्याण (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (सम्बद्ध intk) का आंदोलन सफल रहा है कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उनके लिए बकाया वेतन पाने का रास्ता साफ हो गया है।

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का 3 महीने का अतिदेय वेतन के लिए इंटक के प्रदेश अध्यक्ष किशोर खत्री व मजदूर नेता कोणार्क देसाई के नेतृत्व में कल्याण-डोंबिवली नगर निगम मुख्यालय पर धरना दिया गया। हड़ताल में 15 नागरिक स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। 

प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. अश्विनी पाटिल ने यूनियन के मुख्य सलाहकार, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रकाश मुथा, मजदूर नेता कोणार्क देसाई और यूनियन सदस्यों से सलाह मशविरा कर दो-तीन दिन में बकाया भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई और चेहरे खिल उठे। 

इस अवसर पर विक्रम राठौड़, महाराष्ट्र राज्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के महाराष्ट्र राज्य सचिव, प्रधान निकिता, वृंदा, रेशमा सॉर्टे, रोहिणी, जयश्री, सुवर्णा शिंदे, विशाल गायकवाड़, अर्पिता सिंह, जयश्री पाटिल, नेहा अवस्कर, शिवकन्या सतभाई, राधिका नागे, माया गाडमे, मुक्ता, कलावती और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।