नेस्ले कर्मचारी संगठन की नई टीम निर्वाचित, सामूहिक हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प

जनवादी तरीके से प्लांट के भीतर चुनाव, 16 सदस्यी कार्यकारिणी गठित
पंतनगर (उत्तराखंड)। नेस्ले इंडिया लिमिटेड में नेस्ले कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी का द्विवार्षिक चुनाव जनवादी तरीके से प्लांट के भीतर हुए मतदान द्वारा संपन्न हुआ और 16 सदस्य की नई कार्यकारिणी निर्वाचित हुई। उसके बाद नवगठित कार्यकारिणी द्वारा अपने 9 प्रत्याशियों का चुनाव किया गया।
नेस्ले कर्मचारी संगठन पिछले दो बार से प्लांट के भीतर ही चुनाव की प्रक्रिया को जनवादी तरीके से चलाने का महत्वपूर्ण कार्य करती रही है। जिसके तहत इस वर्ष मज़दूरों के आम मतों द्वारा सार्वजनिक चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें 90 फीसदी से ज्यादा यूनियन सदस्यों ने अपने मत का उपयोग किया और 31 प्रत्याशियों में से 16 सदस्य को कार्यकारिणी सदस्य के रूप पर में चुनकर आए।

नवनिर्वाचित टीम
दिनांक 29-07-2021 को सम्पन्न चुनाव में दो वर्ष के लिए निर्वाचित कार्यकारिणी के 16 सदस्य निम्नवत है:-
- संरक्षक– अरविंद कुमार
- अध्यक्ष– धनवीर सिंह
- कार्यकारिणी अध्यक्ष– संजय सिंह नेगी
- उपाध्यक्ष– राकेश रुंडला
- महामंत्री– चंद्र मोहन लखेड़ा
- संयुक्त मंत्री– सुरेंद्र कुमार
- संगठन मंत्री– देवेंद्र सिंह
- कार्यालय मंत्री– सुरेंद्र कुमार
- कोषाध्यक्ष– महेंद्र सिंह राणा
- कार्यकारिणी सदस्य– सोहन लाल, आशीष भट्ट, प्रदीप सिंह रौथाण, प्रमोद रावत, सुभाष चंद्र डिमरी, दीपेश कपूर व ओमबीर।

यूनियन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन
चुने गए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने समस्त साथियों का तहे दिल से आभार प्रकट किया एवं सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद दिया है।
पूरी चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने वाली चुनाव समिति सदस्य यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष राजदीप बाठला, ध्यान गिरी व कुलदीप कुमार ने पूरी मेहनत के साथ कुशलतापूर्वक चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया, जिसके लिए नवनिर्वाचित टीम ने उन्हें धन्यवाद दिया है।
सबको साथ लेकर चलना, सामूहिक हित में संघर्ष करना
यूनियन के निवर्तमान अध्यक्ष सोहनलाल ने कहा कि हमारी यूनियन ने शुरू से ही जनवादी तरीके से चुनाव कराने का तरीका अपनाया था और इसीलिए ज्यादा से ज्यादा यूनियन सदस्य अपनी पूरी सक्रियता से इसमें भागीदारी निभाते हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनवीर सिंह ने कहा कि हमारी यूनियन श्रमिक हित में पहले से भी संघर्षशील रही है और आगे भी अपने इसी जज्बे को आगे बढ़ाने का कार्यभार निभाएगी।
महामंत्री चंद्र मोहन लखेडा ने कहा कि यूनियन का मकसद सभी श्रमिकों को साथ में लेकर चलना और सब के सामूहिक हित में संघर्ष जारी रखना है। जिसको लेकर यूनियन आगे भी कार्य करेगी।