नेस्ले समालखा प्रबंधन यूनियन की आंतरिक गतिविधियों में हस्तक्षेप बंद करे

Nestle_moga

समालखा में एकत्रित चार प्लांटों की यूनियनों ने दी चेतावनी

समालखा (हरियाणा)। नेस्ले इंडिया के चार प्लांटों समालखा, मोगा, पंतनगर व टालीवाल से आए यूनियन प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर गहनता से विचार किया। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि नेस्ले प्रबंधन किसी भी कर्मचारी के साथ ज्यादती करता है तो यूनियनें उसका डटकर मुकाबला करेंगी।

समालखा में आयोजित सभा में यूनियन प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि यूनियन की आंतरिक गतिविधियों में प्रबंधन हस्तक्षेप बंद नहीं करता है तो नेस्ले की सभी इकाइयां विरोध में उतरेंगी, जिसकी जिम्मेदार नेस्ले समालखा का प्रबंधन होगा।

https://mehnatkash.in/2020/10/31/struggle-victory-honorable-settlement-in-nestle-pantnagar/

नेस्ले इंडिया मोगा (पंजाब) यूनियन प्रधान रवि ने मंच के माध्यम से प्रबंधन को बताया कि नेस्ले समालखा की यूनियन भारतीय मजदूर संघ से संबंधित है और 8 जून 2021 के चुनाव को भारतीय मजदूर संघ हरियाणा ने अपने लेटर हेड पर लिखित मान्यता देते हुए मैनेजमेंट से माँग की है कि आगे से सभी मीटिंग इस कार्यकारिणी के साथ करें।

टाहलीवाल (हिमांचल) नेस्ले प्लांट के प्रधान सत्येंद्र राणा (संबंधित IUF) ने भी अपने संबोधन में नेस्ले समालखा के कर्मचारियों को डरे हुए देखकर आश्चर्य व्यक्त करते हुए सभी कर्मचारियों को संगठित होकर रहने और अपने अधिकारों के आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को डरने की जरूरत नहीं है, उनको अपने अधिकारों के लिए बोलना सबका अधिकार है।

https://mehnatkash.in/2021/05/30/children-and-children-dependent-on-death-in-nestle-will-get-education-and-treatment/

नेस्ले कर्मचारी संगठन, पंतनगर (उत्तराखंड) की तरफ से अरविंद ने अपने वक्तव्य में बताया जिस प्रकार से श्रम कानूनों में बदलाव किया जा रहा है, ऐसे  में हम अगर बिखरे हुए रहेंगे तो आने वाले समय में हम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। अतः सभी कर्मचारी संगठित हो होकर रहे।

नेस्ले समालखा मैनेजमेंट को मोगा, पंतनगर व टालीवाल से आए हुए यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि यूनियन की आंतरिक गतिविधियों के अंदर नेस्ले समलखा की मैनेजमेंट अगर हस्तक्षेप बंद नहीं करती है तो इसका अंजाम नेस्ले की सभी इकाइयां को भुगतना पड़ सकता है और इसकी सीधे तौर पर जिम्मेदार नेस्ले समालखा की मैनेजमेंट और इनका रवैया होगा।

https://mehnatkash.in/2021/03/11/flag-hoisting-on-foundation-day-of-nestle-employees-organization-pledge-for-unity/

इस मौके पर नेस्ले एंप्लाइज यूनियन के प्रधान श्री जयपाल सिंह आर्य, कार्यकारिणी प्रधान निशान सिंह चीमा, चेयरमैन विजेंद्र सिंह, महामंत्री भवानी सिंह, उप प्रधान रामवीर शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, संगठन मंत्री राम रतन, यूनियन के फाउंडर मेंबर महेंद्र सिंह तथा यूनियन के समस्त कार्यकारिणी सदस्य और नेस्ले के स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों की उपस्थिति रहे।

भूली-बिसरी ख़बरे