फतेहपुर जिले के औधोगिक क्षेत्र में टायर फैक्ट्री में ब्यालर फटने से 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल

3d5b7e1d-79b0-484d-8b2b-487e1642454f

श्रीराम इंड्रस्ट्री टायर फैक्ट्री की मशीन में गैस भरते समय गैस वापस हो गई और ब्यालर फटने से 5 मजदूर घायल हो गए, जिन्हें गंभीर स्थिति में कानपुर रेफ़र कर दिया गया है।

फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र एक टायर फैक्ट्री में मशीन पर काम करते समय ब्यालर फटने से काम कर रहे 5 मजूदर बुरी तरह से झुलस गए।जिनकों साथी मजदूरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पर सभी की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

जिला अस्पताल में झुलसे मजदूरों को लेकर आये साथी मजदूर रामरतन ने बताया कि वह लोग श्रीराम इंड्रस्ट्री टायर फैक्ट्री में काम करते हैं और शाम को फैक्ट्री में 4 मशीन में सभी मजूदर काम कर रहे थे तभी एक मशीन में गैस भरी जा रही थी।तभी गैस वापस हो गई और ब्यालर फटने से 5 मजदूर घायल हो गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक सिंह ईएमओ ट्रामा सेंटर ने बताया कि 5 मजूदरो को 108 एम्बुलेंस से लेकर आया गया है।

कप्तान पुत्र राम चरन 35 वर्ष निवासी मिसिया पूरा जिला फिरोजाबाद, बलराम पुत्र देवराज 45 वर्ष निवासी बड़ा कोर्रा थाना नाला सिंघे फिरोजाबाद, प्रेमचंद पुत्र अरविंद कुमार 45 वर्ष,पुपल उर्फ पोकलाल 27 वर्ष आगरा जिला, सत्यराम पुत्र साधूराम 40 वर्ष गंभीर रूप से झुलसे है। सभी की हालत गंभीर देखकर कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।