पंतनगर : संसेरा में साढ़े तीन साल के लिए रुपए 12000 का समझौता सम्पन्न

नया समझौता 2020 से बकाया था। यह समझौता अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2025 तक के लिए है। वर्ष 2020 के लिए 15,000 रुपए एक मुस्त तथा अप्रैल से अक्टूबर 2021 तक का एरियार मिलेगा।

पंतनगर (उत्तराखंड)। बजाज की वेंडर कंपनी संसेरा इंजीनियरिंग में साढ़े तीन साल के लिए औसत 12000 रुपए का समझौता सम्पन्न हो गया। जबकि साल 2020 के लिए एकमुस्त 15,000 रुपए मिलेगा। इसके साथ विभिन्न मदों में भत्तों, वाहन सुविधा, मेडिक्लेम, बोनस आदि में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

संसेरा में 2020 से समझौता बकाया था। कई दौर की वार्ताओं के बाद सम्पन्न समझौते के तहत वर्तमान समझौता 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2025 तक के लिए है। वर्ष 2020 के लिए 15,000 रुपए एक मुस्त मिलेगा और अप्रैल 2021 से अक्टूबर 2021 तक का एरियार मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि कंपनी में दो यूनियनें हैं और दोनों यूनियनों के अलग-अलग माँगपत्र थे। अंततः सहायक श्रमायुक्त ऊधम सिंह नगर के समक्ष दोनों यूनियनों के साथ अलग-अलग एक ही समझौता सम्पन्न हुआ है।

समझौते के मुख्य बिन्दु-

संसेरा श्रमिक संगठन के अध्यक्ष दीपक कांडपाल तथा महामंत्री जोगेंद्र लाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समझौते के मुख्य बिन्दु निम्नवत हैं-

  • समझौता 3.5 साल का हुआ है, जो 1 अक्टूबर, 2021 से मार्च 2025 तक के लिए है।
  • औसत बृद्धि रुपए 12000 की है। वेतन बढ़ोतरी सेवा अवधि के अनुसार होगी ।
  • वेतन बढ़ोतरी पहले साल 43%, दूसरे साल 27%, तीसरे साल 25%, और अंतिम 6 माह के लिए 5% होगी।
  • साल 2020 के लिए एकमुश्त राशि रुपए 15000 मिलेगी।
  • अप्रैल 2021 से अक्टूबर 2021 तक का एरियर दिया जायेगा, जो पहले साल की बढ़ोतरी के अनुसार होगी।
  • बोनस न्यूनतम 14% होगा, डिस्पैच पूरा होने पर 20% तक बोनस होगा।
  • लालकुआं से आने वाले कर्मचारियों के लिए गाड़ी कि सुविधा मिली है, जो कि अभी तक हल्द्वानी वाले कर्मचारियों के लिए थी।
  • मेडिक्लेम पॉलिसी 2 लाख से बढ़कर 3 लाख हुई है।
  • उपस्थिति अवॉर्ड रुपए 250 से बढ़कर रुपए 300 हुआ है।
  • रात्रि पालि भत्ता 20 से बढ़कर 40 रुपए व बी पालि भत्ता 10 से बढ़कर 20 रुपए हुआ है।

About Post Author