ओसीएफ कर्मचारियों की 12 से अनिश्चितकालीन हड़ताल

0
0

निजीकरण/निगमीकरण के विरोध में ऑर्डिनेंस यूनियनों का आह्वान

शाहजहांपुर। निर्माणियों का निगमीकरण और निजीकरण के विरोध में ओसीएफ कर्मचारियों ने 12 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। निर्माणी फेडरेशनों के आह्वान पर शाहजहांपुर के ओसीएफ कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओसीएफ में निर्माण कार्य बंद रहेगा। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि ओसीएफ के कर्मचारी 12 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

जिसके लिए पिछले एक सप्ताह से अभियान चल रहा है। बृहस्पतिवार को रैली निकाली गई और शुक्रवार को गेट पर बैठक होगी। दस अक्तूबर को भी जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। हड़ताल के लिए 97 प्रतिशत कर्मचारियों का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी एक ही मांग है कि आर्डिनेस फैक्टरी का निगमीकरण व निजीकरण न किया जाए। जिसको लेकर पहले ही सरकार को अवगत करा दिया गया था। इस दौरान यूनियन के महामंत्री इकरार हुसैन, सुरेंद्र दीक्षित, माजिद खां, हरसरन लाल, इकरार हुसैन, अमर सक्सेना आदि मौजूद रहे

अमर उजाला से साभार