वयदाख़िलाफी के विरुद्ध गाँधी जयंती पर गुजरात अम्बुज मज़दूरों के बच्चों का बाल सत्याग्रह

WhatsApp Image 2021-10-02 at 11.28.13 PM

26 जनवरी को मुख्यमंत्री के विधान सभा क्षेत्र में जनसभा व पद यात्रा का एलान,  दिवाली पर विधायक, सितारगंज के कार्यालय पर काले दिये जलाने की घोषणा।

सितारगंज (उत्तराखंड)। 2अक्टूबर को गांधीजयंती के अवसर पर गुजरात अम्बुजा एक्सपोर्ट लि0 सिडकुल सितारगंज के मजदूरो के बच्चों ने भाजपा विधायक व मंत्री की वादाखिलाफी के विरोध में रामलीला मैदान सितारगंज  में बालसत्याग्रह के कार्यक्रम के तहत सभा की गई। कार्यक्रम के अन्त  में तिरंगे  झंडे के साथ में सितारगंज शहर में पदयात्रा निकाली गई और शहर की जनता के बीच पर्चा वितरण किया।

इसी के साथ राज्यपाल/पुलिस महानिदेशक  देहरादून को कोतवाली महोदय सितारगंज द्वारा ई पी एफ घोटाले में आरोपी मालिक व प्रबंधक पर करवाही कर पीड़ित मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया और  आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में मजदूर, महिलाएं व सामाजिक संगठनों के साथी बाल सत्याग्रह के कार्यक्रम में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए बच्चों ने कहा कि विगत 28 जनवरी 2020 को गुजरात अम्बुजा कम्पनी के मजदूरो ने शोषण के विरोध में हडताल की। उत्तराखंड की भाजपा सरकार व जिला प्रशासन जालिम मालिक की ढाल बन गये। 30जनवरी 2020को पुलिस द्वारा करीब 200 मजदूरो व महिलाओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

शहर की न्यायप्रिय जनता ने इस अत्याचार के विरोध में सितारगंज शहर का चौराहा जाम कर प्रशासन को गिरफ्तार मजदूरो को रिहा करने को विवश किया। उस समय सितारगंज क्षेत्र भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा ने चौराहे पर उपस्थित करीब एक हजार लोगो के समक्ष बच्चों व महिलाओं को दो दिन में समस्या का समाधान करने का बचन देकर चौराहे पर लगाया जाम खुलवाया गया। उस समय उपस्थित जनता ने विधायक सोरभ बहुगुणा के बचनो पर भरोसा कर जाम को खोल दिया। बाद में सौरभ बहुगुणा ने छल कपट का परिचय देकर अपने उक्त वचन को तोड़कर विश्वासघात किया।

इसी तरह से पूर्व भाजपा अध्यक्ष व शहर विकास मंत्री बंशीधर भगत द्वारा 8 मार्च 2020 को महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं व बच्चों को दो तीन दिन में समस्या हल करने को बचन देकर बाल सत्याग्रह के कार्यक्रम को स्थगित कराया। बाद में बंशीधर भगत ने भी विस्वासघात कर अपने बचन तोड दिया।

कंपनी मालिक पर सितारगंज कोर्ट के आदेश पर सितारगंज कोर्ट में गरीब मजदूरो के पी०एफ० का गबन करने के आरोप में कोतवाली सितारगंज में धोखाधडी का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न की गई। भाजपा सरकार द्वारा कम्पनी मालिक को इसलिए सरंक्षण दिया जा रहा हैं क्योंकि कम्पनी मालिक व प्रबंधन की भाजपा व आर. एस. एस. से गहरे रिस्ते हैं। आगामी दीपावली के अवसर पर बिधायक सौरभ बहुगुणा के कार्यालय पर काले दिए जलाकर काली दिवाली मानने का सकलप लिया 2022 में भाजपा को वोट नही मिशन के तहत बाल सत्याग्रह का कार्यक्रम निरंतर चलाया जायेगा इसका बच्चों ने संकल्प लिया।

कार्यक्रम में समर्थन उपस्थित साथियों ने भाजपा व आर. एस. एस. के विरूद्ध बच्चों द्वारा छेडे गये बाल सत्याग्रह के कार्यक्रम को वक्त की जरूरत बताया और स्वागत करते हुए हर समय सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम को सफल करने ले लिए श्री अभिलाक सिंह ठेका मज़दूर कल्याण समिती पंतनगर,  सुरेन्द्र सिंह देऊपा  उपाध्यक्ष भारतीय मज़दूर सगठन व अध्यक्ष सिडकुल सयुक्त मोर्चा सीतारगंज, इन्टराक मजदूर संगठन पंतनगर महामंत्री सौरभ पटेल,  इंकलाबी मजदूर केन्द्र के कैलाश चन्द्र, समाज सेवी गोठा सतेंद्र क्रान्ति कारी, साहब सिंह सयुक्त किसान मोर्चा, पूर्व विधायक नारायण पाल , नवतेज पाल काग्रेस कमेटी प्रदेश सचिव आदि लोग मौजूद रहे।

भूली-बिसरी ख़बरे