पूरे क्षेत्र में आन्दोलन को नयी तेज़ी देने के आह्वान के साथ संपन्न हुई बर्ख़ास्त मारुति मज़दूरों की भूख हड़ताल

आज मारुति के बर्खास्त मजदूरों का दो दिवसीय भूख हड़ताल का दूसरा दिन था। दूसरे दिन भी बर्खास्त मजदूरों में से 10 मजदूर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। भूख हड़ताल के समर्थन में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न यूनियनों, ट्रेड यूनियनों, जन संगठनों ने भागीदारी की।