नेस्ले इंडोनेशिया: दक्षता के बहाने श्रमिकों की छंटनी का विरोध

पीटी नेस्ले इंडोनेशिया केजयान फैक्ट्री गाय के दूध और रेडी-टू-ड्रिंक पेय की प्रसंस्करण फैक्ट्री है, जिसे 1988 में स्थापित किया गया था। नेस्ले केजयान फैक्ट्री 35 वर्षों से उत्पादनरत है और बेयरब्रांड और डैनको जैसे प्रसिद्ध ब्रांड के उत्पादों के माध्यम से पीटी नेस्ले इंडोनेशिया के व्यवसाय में मुख्य योगदानकर्ता की भूमिका निभा रहा है।
नेस्ले केजयान फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकांश कर्मचारी, नेस्ले इंडोनेशिया केजायन वर्कर्स यूनियन (एसबीएनआईके) के सदस्य हैं और उनके कुल 731 सदस्य वाली यह यूनियन, फेडरेशन ऑफ फूड एंड बेवरेज वर्कर्स यूनियन्स (एफएसबीएमएम) से और इंटरनेशनल यूनियन ऑफ फूड (आईयूएफ) से संबद्ध हैं। पीटी नेस्ले इंडोनेशिया केजयान फैक्ट्री, पूर्वी जावा के पासुरुआन रीजेंसी में है और इसका मुख्य कार्यालय जकार्ता में है।
हालाँकि, दुर्भाग्य से, वहां के प्रबंधन ने बहुत ही कम समय कर्मचारियों के लिए में दक्षता परीक्षा लागू कर दी। कंपनी ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में कारोबार में गिरावट आई है और नेस्ले केजायन फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या के संदर्भ में दक्षता के मानक को लागू करेगी।
दक्षता मानक की यह अचानक अधिसूचना, नेस्ले केजायन फैक्ट्री की स्थापना के 35 वर्षों के बाद पहली बार हुई।
इसका SBNIK सदस्यों पर प्रभाव पड़ा, नियोक्ता द्वारा 31 अक्टूबर 2023 को टाउनहॉल बिजनेस अपडेट आयोजित करने के बाद कुल 126 सदस्यों को उनके कार्यभार से मुक्ति का पत्र दिया गया।
यह निश्चित रूप से मानवाधिकारों की मान्यता और सम्मान के सिद्धांत के विपरीत है, जिसे दक्षता से बहुत पहले किया जाना चाहिए, दक्षता मानक तय करने से कम से कम 12 महीने पहले श्रमिक यूनियन के साथ चर्चा की जानी चाहिए जैसा कि एसबीएनआईके ने सामूहिक श्रम समझौता और राष्ट्रीय फ्रेमवर्क समझौता जिस पर पहले चर्चा की गई थी, के लिए दिए गए अपने प्रस्ताव में कहा है ताकि दोनों पक्ष नेस्ले इंडोनेशिया में श्रमिकों पर नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकें।
अगर वास्तव में इस दक्षता कार्यक्रम को अगर स्थगित करना संभव नहीं है तो एसबीएनआईके इसे स्वीकार करता है मगर दक्षता कार्यक्रम श्रमिकों पर जबरदस्ती नहीं थोपा जाना चाहिए, इनमें उनकी सहमति जरूर ले जानी चाहिए।
एसबीएनआईके के अनुसार दक्षता स्वैच्छिक होनी चाहिए क्योंकि
1. श्रमिकों के अधिकार और हित की प्राथमिकता होनी चाहिए;
2. श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों पर सामाजिक प्रभाव को कम करना;
3. व्यावसायिक मामलों में मानवाधिकारों के सम्मान को प्राथमिकता देना जारी रखना;
4. सभी पक्षों को श्रमिकों को बर्खास्त होने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।
एसबीएनआईके बस यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उसके सदस्यों के साथ उचित व्यवहार किया जाए और उन्हें सभी अवसर दिए जाएं।

आज, सोमवार, 13 नवंबर 2023, नेस्ले इंडोनेशिया केजयान लेबर यूनियन (एसबीएनआईके) ने पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों के सभी एफएसएमएम सदस्य यूनियनों के साथ मिलकर नेस्ले इंडोनेशिया जकार्ता हेड ऑफिस और नेस्ले इंडोनेशिया केजयान फैक्ट्री में एक साथ प्रदर्शन किया और प्रबंधन से दक्षता कार्यक्रम के कार्यान्वयन में श्रमिकों को न्याय प्रदान करने का अनुरोध किया।
नेस्ले इंडोनेशिया केजयान लेबर यूनियन (एसबीएनआईके) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर।