मध्य प्रदेश: भूमिजा स्टील फैक्ट्री के कन्वेयर बेल्ट में फसकर महिला श्रमिक की दर्दनाक मौत

आक्रोशित ग्रामीण जन और महिला के परिजनों ने फैक्ट्री के सामने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में असुरक्षित परिस्थितियों में काम करने से पहले भी हादसे हो चुके हैं।

मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी के भूमिका स्टील प्लांट में कार्य के दौरान कन्वेयर बेल्ट में फँसकर एक महिला श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार वंदना झारिया पति श्याम लाल ग्राम पोंडी की रहने वाली है। जो की बुधवार की दोपहर को भूमिका स्टील फैक्ट्री में भट्टी के पास मिक्चर क्रेशर मशीन पर काम कर रही थी तभी अचानक उसकी साड़ी कन्वेयर बेल्ट में फस गई और सबसे पहले हाथ मशीन पर गया और वह चपेट में आ गई।

आनन फानन में महिला को जबलपुर के मोहन लाल हरगोविंददास हॉस्पिटल पर भर्ती कराया गया। जहाँ महिला श्रमिक की मौत हो गई थी।

वही घटना की जानकारी मनेरी चौकी प्रभारी मानिक पटले और बीजाडांडी थाना प्रभारी वर्षा पटेल को कंपनी के मैनेजर द्वारा घटना के तीन से चार घंटे बाद जानकारी दी इतना ही देर शाम को परिजनों को भी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही रात्रि में मृतिका के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और पुलिस भी पहुंची।

आक्रोशित ग्रामीण जन ओर महिला के परिजनों ने फैक्ट्री के सामने हंगामा कर दिया। परिजनों ने कंपनी पर सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं कहा की लगभग 120 श्रमिक उक्त फैक्ट्री में कार्य कर रहे हैं। परंतु सेफ्टी के कोई इंतजाम नही हैं इससे पहले भी यहां हादसा हो चुके हैं। परिजनों ने मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने मांग की है।

खबर लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और कोई समाधान नहीं निकला था।

%d bloggers like this: