बेलसोनिका यूनियन द्वारा एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन

गुड़गांव | रविवार 26 मार्च को बेलसोनिका यूनियन ने गुड़गांव डीसी ऑफिस के सामने आठ घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया। मज़दूरों ने बेलसोनिका प्रबंधन द्वारा तीन यूनियन पदाधिकारियों के निलंबन, तीन मज़दूरों की बर्खास्तगी व लगातार छंटनी -बंदी के चल रहे प्रयासों को चुनौती दी।

प्रबंधन द्वारा खुली – छिपी छंटनी को लगातार मिल रही है चुनौती

गुड़गांव | रविवार 26 मार्च को बेलसोनिका यूनियन ने गुड़गांव डीसी ऑफिस के सामने आठ घंटे की सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया। मज़दूरों ने बेलसोनिका प्रबंधन द्वारा तीन यूनियन पदाधिकारियों के निलंबन, तीन मज़दूरों की बर्खास्तगी व लगातार छंटनी -बंदी के चल रहे प्रयासों को चुनौती दी। क्षेत्र के विभिन्न मज़दूर संगठन और यूनियन व अन्य सामाजिक संगठन भी भूख हड़ताल के समर्थन में पहुंचे। इनमें लुमाक्स, मारूति मानेसर, मारूति पॉवरट्रेन, मारूति के बर्ख़ास्त मज़दूर, हिताची के ठेका मज़दूर, एचएम्इंएस, कलाबी मज़दूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र, मज़दूर सहयोग केंद्र, क्रांतिकारी नौजवान सभा व श्रमिक संग्राम कमेटी के साथी शामिल थे। मजदूरों ने नए लेबर कोड रद्द करने, ठेका प्रथा खत्म करने, खुली-छिपी छंटनी पर रोक लगाने, तीन बर्खास्त मजदूर साथियों को काम पर वापस लेने, तीन निलंबित यूनियन प्रतिनिधियों को तत्काल काम पर वापस लेने, तथा बाउंसरों और असामाजिक तत्वों को फैक्ट्री परिसर से बाहर करने की मांगों के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सोंपा।

बेलसोनिका में लगातार चल रहा प्रबंधन का प्रकोप

बेलसोनिका प्रबंधन पिछले दो वर्षों से मजदूरों की छंटनी करने के लिए नित नए षड़यंत्र तथा उकसावेपूर्ण कार्रवाईयां लगातार कर रहा हैं। प्रबंधन ने पिछले वर्ष भी भीषण गर्मी में मजदूरों के पंखें (एअर वॉशर) तक बंद कर दिए थे और तो और बेलसोनिका प्रबंधन ने पिछले वर्ष गर्मी में मिलने वाले नींबू पानी में नींबू की कटौती कर श्रमिकों में रोष पैदा कर दिया था। प्रबंधन द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रबंधन ने सभी श्रमिकों को आरोप-पत्र, कारण बताओ नोटिस, चेतावनी-पत्र इत्यादि दिए जा रहे है। प्रबंधन 10-15 वर्षों से कार्य कर रहे श्रमिकों को फर्जी दस्तावेजों का हवाला देकर लगभग 30 स्थाई श्रमिकों को आरोप पत्र तथा 4 अस्थाई (पुराने) श्रमिकों को आरोप पत्र देकर तथा उनकी जांच कार्यवाही पूरी कर नौकरी बर्खास्तगी के प्रस्ताव के साथ द्वितीय कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है। इसी बीच बेलसोनिका प्रबंधन ने तीन श्रमिकों को बर्खास्त व तीन यूनियन पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। दिनांक 17 मार्च 2023 को जब बेलसोनिका प्रबंधन ने तीन यूनियन पदाधिकारियों को निलंबित किया तो प्रबंधन ने फैक्ट्री परिसर के अंदर पुलिस को बुलाया। प्रबंधन ने दिनांक 20 मार्च 2023 से फैक्ट्री के अंदर बाउंसर तथा 17 मार्च से पुलिस बल को तैनात कर रखा है तथा डर- भय का माहौल बना रखा है।

+15

All reactions:

164164

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे