ईंट भट्ठा मज़दूरों का श्रम भवन पर प्रदर्शन, मज़दूरी बढ़ाने की माँग

लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने की फ़ाइल श्रम विभाग में है। लेकिन भट्टा मालिकों द्वारा अभी तक मजदूरी नहीं बढ़ाई गई, जिससे काफी आक्रोश है। 21 मार्च तक मजदूरी नहीं बढ़ी तो मजदूर हड़ताल पर चले जाएंगे।
सीकर. श्रम विभाग पर सोमवार को भवन एवं निर्माण मजदूर किसान मोर्चा के बैनर तले ईंट भ_ा मजदूरों ने प्रदर्शन कर अपनी 21 सूत्री मांगों का अधिकारियों को सौंपा। यूनियन पदाधिकारी रिछपाल गोठवाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से ईंट भ_ा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाने की फ ाइल श्रम विभाग में चल रही है। लेकिन ईंट भट्टा मालिकों द्वारा अभी तक ईट भ_ा मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ाई गई। जिसके चलते ईट भ_ा मजदूरों में काफी आक्रोश है।
यूनियन की ओर से पहले भी श्रम विभाग के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया था। लेकिन अभी तक ईट भट्टा मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया जिसके चलते आज ईंट भ_ा मजदूर अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर श्रम विभाग पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 21 मार्च तक ईंट भ_ा मजदूरों की मजदूरी नहीं बढ़ाई गई तो जिले भर के ईट भट्टा मजदूर हड़ताल पर चले जाएंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी सहित ईट भ_ा मजदूर मौजूद रहे।
पत्रिका से साभार