बहराइच: अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में बालक समेत चार घायलों में एक महिला की मौत

घायलों में बालक व नाबालिक लड़की शामिल। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल फिर लखनऊ रेफर किया गया था। जहाँ एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों की स्थिति भी चिंताजनक है।
बहराइच (उत्तरप्रदेश)। स्थानीय रामपुर धोबिया बाजार में रविवार सुबह पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। विस्फोट में बालक समेत चार लोग घायल हुए थे। घायलों का इलाज लखनऊ में चल रहा था। एक महिला की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर है।
घटना बहराइच के रामपुर धोबिया बाजार की है जहाँ रविवार की सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में गोला बनाते समय धमाका हो गया। धमाके की गूंज आसपास क्षेत्रों में भी सुनने को मिली। धमाके में एक बालक समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में शाम को इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार को बिट्टी पत्नी जुम्मन की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

दरअसल, खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार निवासी जुम्मन घर में अवैध पटाखा बनाने का कारोबार करता है। सहालग होने के चलते इस समय प्रतिदिन पटाखा घर के अंदर बनती है। रविवार को जुम्मन घर में ही पटाखा बना रहा था। तभी अज्ञात कारणों से विस्फोट हो गया।
हादसे में सुक्का उर्फ बतुला (70) पत्नी बकरीदी, शबनम (16) पुत्री अकबर, बिट्टी (35) पत्नी जुम्मन और शाहिद (7) पुत्र अकबर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। इनमें सभी महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल जहाँ से लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
एक महिला की मौत होने की आज खबर आई, जबकि अन्य घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।