देवघर: नियमितीकरण को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन महीने भर से जारी

अनुबंध एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ एवं अनुबंध चिकित्सा कर्मचारी संघ के संयुक्त आवाह्न पर 17 जनवरी से धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन से स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गई है।

देवघर: गुरुवार को अनुबंध एएनएम जीएनएम कर्मचारी संघ एवं अनुबंध पर चिकित्सा कर्मचारी संघ के संयुक्त आवाह्न पर 17 जनवरी से आहूत धरना प्रदर्शन कार्यक्रम 25वें दिन भी जारी रहा। धरण प्रदर्शन राजभवन सहित सभी जिले के सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष चल रहा है। देवघर सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष आज का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम एएनएम संघ की जिला अध्यक्ष अलका कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आज के कार्यक्रम के लिए भोजन का प्रबंध सिविल सर्जन कार्यालय के लेखा लिपिक मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया।

बैठक में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने बैठक में कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए जानकारी दी कि यदि पारा मेडिकल नियमावली 2014 के तहत नियमितीकरण किया जाता है तो एएनएम का पद जिला स्तरीय होने के कारण इनकी नियुक्ति जिला स्तर पर की जाएगी। साथ ही एएनएम के नियंत्रि पदाधिकारी जिले के सिविल सर्जन होंगे, ऐसी परिस्थिति में संघ की महत्ता और बढ़ जाएगी। सभी एएनएम को एकजुट होकर आंदोलन करने के बाद भी पद स्वीकृति रोस्टर क्लीयरेंस से लेकर नियमितीकरण की प्रक्रिया सफल हो पाएगी. वर्ष 2014 के नियमितीकरण नियमावली में भी देवघर जिले के एएनएमएम की नियुक्ति सबसे पहले की गई थी और यदि पुनः देवघर जिले की अनुबंध एएनएम एकजुट रहे तो सबसे पहले देवघर जिले की एएनएम का नियमितीकरण कराया जाएगा.

वही जिला अध्यक्ष श्री मिश्र द्वारा स्वास्थ्य सहियाओं के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को देवघर जिले में नैतिक समर्थन देने की बात कहीं गई। उन्होंने कहा यदि जरूरत पड़ी तो देवघर जिले के सहियाओं के आंदोलन में झारखंड चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर शाखा भी उनके समर्थन में कूद पड़ेगी। वही देवघर जिले के संघ के संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्र ने भी अनुबंध कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया तथा संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कापरी द्वारा लगातार कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा विभूति कुमार, अरुण कुमार चौधरी सहित कई नियमित कर्मचारियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस आंदोलन में मुख्य रूप से संगीता राजहंस, आरती कुमारी, बबीता कुमारी, रीना कुमारी, मनीषा राज, संजू कुमारी, अंजू कुमारी, प्रिया कुमारी, आभा कुमारी, ममता कुमारी, शहनाज खातुन, अजय कुमार, विपिन कुमार, उदय नारायण झा, मंजू टूडू, आशा देवी, रीमा दास, आयशा जवी, प्रज्ञा कुमारी सहित अन्य कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

वही राजभवन के समक्ष आज आमरण अनशन के 17 वें दिन विभाग के किसी भी प्रतिनिधि द्वारा धरना स्थल पर आकर कोई आश्वासन नहीं देने से अनुबंध कर्मचारियों में रोष है। सभी आरपार की लड़ाई के मूड में है। आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन को और धारदार बनाया जाएगा। ज्ञात हो कि चल रहे आंदोलन से देवघर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प हो गई है। सदर अस्पताल की बात करें तो एक्स-रे, एसएनसीयू सहित सभी वार्ड में कर्मचारियों की कमी झेलना पड़ रहा है। नियमित कर्मचारी को कई शिफ्ट में कई विभाग के परिवार के साथ काम करना पड़ रहा है। आर्टी सेंटर बंद है और पूरे जिले में बलगम जांच के व्यापक असर पड़ा है। वही सभी पीएससी सभी कार्यक्रम मैसेज चलया गई है। यदि जल्द इस पर समझौता नहीं किया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाएगी।

About Post Author