कोटा: नियमितीकरण के लिए चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्यकर्ता हड़ताल पर

प्रदेशभर में करीब 1200 स्वास्थ्य मार्गदर्शक कार्यरत है। माँग है कि स्वास्थ्य मार्गदर्शकों को संविदा नियम 2022 में शामिल किया जाए। ताकि कार्मिकों का नियमितीकरण हो सके।

कोटा (राजस्थान)। कोटा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हॉस्पिटल में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लगे स्वास्थ्य मार्गदर्शक हड़ताल पर उतर गए है। नियमितीकरण हेतु संविदा नियम 2022 में शामिल करने की मांग को एमबीएस हॉस्पिटल में धरने पर बैठ गए हैं।

एमबीएस हॉस्पिटल, जेके लोन,न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक व रामपुरा हॉस्पिटल में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में करीब 54 स्वास्थ्य मार्गदर्शक लगे। ये सभी ठेकेदार के जरिए लगे है। इन्हें 7 हजार 500 रूपए के करीब मानदेय मिलता है।

अखिल राजस्थान स्वास्थ्य मार्गदर्शक संघ कोटा के जिलाअध्यक्ष पुरुषोत्तम लोधा ने बताया कि पिछले 1 साल से यूनियन द्वारा अपनी मांगों के संबंध में सरकार को ज्ञापन दिए गए। लेकिन सरकार व विभाग की तरफ से हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई। ना ही चिरंजीवी कार्मिकों के हित में कोई फैसला लिया गया। प्रदेशभर में करीब 1200 स्वास्थ्य मार्गदर्शक कार्यरत है।

हमारी मांगे है कि स्वास्थ्य मार्गदर्शकों को संविदा नियम 2022 में शामिल किया जाए। ताकि कार्मिकों का नियमितीकरण हो सके। उन्हें लाभ मिल सके। जब तक मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल सभी स्वास्थ्य मार्गदर्शक कार्य बहिष्कार पर है।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे