ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार, द्वारा बेलसोनिका यूनियन को खत्म करने की नोटिस की प्रतियों का दहन

ठेका मज़दूर को सदस्यता देने पर बेलसोनिका यूनियन का रजिस्ट्रेशन ख़त्म करने के प्रयासों का विभिन्न यूनियनों और संगठनों द्वारा विरोध बढ़ रहा है। हरिद्वार में भी प्रदर्शन हुआ।

हरिद्वार (उत्तराखंड)। ठेका मज़दूर को सदस्यता देने पर बेलसोनिका यूनियन का रजिस्ट्रेशन ख़त्म करने हेतु ट्रेंड यूनियन रजिस्ट्रार हरियाणा द्वारा कारण बताओ नोटिस का विरोध करते हुए 22 जनवरी को विभिन्न संगठनों द्वारा हरिद्वार में ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार का नोटिस की प्रतियों का दहन किया गया है।

वक्ताओं ने कहा कि बेलसोनिका यूनियन को खत्म करने की साजिश बेलसोनिका मैनेजमेंट व ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार नापाक गठजोड़ व अवैधानिक कृत का घोर विरोध करते हैं और बेलसोनिका यूनियन द्वारा ठेका मजदूरों के संघर्ष को समर्थन करते हैं। और मांग करते कि मजदूर विरोधी अवैधानिक व गैरकानूनी  ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार हरियाणा नोटिस को वापस ले।

कहा कि यूनियन बनाने के अधिकारों पर हमलें व स्थायी तथा ठेका मजदूरों की एकता तोड़ने की साजिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान मज़दूर संगठनों व ट्रेड यूनियनों ने बेलसोनिका यूनियन का संघर्ष जिंदाबाद! ठेका मजदूरों के लिए संघर्ष जिंदाबाद! ट्रेड यूनियन  रजिस्ट्रार हरियाणा मुर्दाबाद! आदि नारे लगाए।

इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, भेल मजदूर ट्रेड यूनियन (BHEL), संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा (हरिद्वार), प्रगतिशील भोजन माता संगठन, फूड्स श्रमिक संगठन ITC, सीएंडएस (सिमेंस ग्रुप), एवरेडी मजदूर कमेटी व राजा बिस्किट मजदूर संगठन से पंकज कुमार, नीता, ब्रिजमोहन, राजकिशोर और फैक्ट्री के मजदूर व महिलाएं शामिल रही।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे