3 हादसे, 7 मौत, 2 घायल: दिल्ली गुटखा फैक्ट्री, तेलंगाना माइलन लेबोरेटरीज व मुंबई लिफ्ट हादसा

दिल्ली के नरेला की गुटका फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से तीन मज़दूरों की मौत दो घायल गंभीर, तेलंगाना के माइलन लेबोरेटरीज फैक्ट्री में आग से तीन मजदूरों की मौत तो मुंबई में एक मौत हुई।

रविवार मज़दूरों के लिए कहर बनकर आया। जहाँ दिल्ली के नरेला इलाके में शाम एक फैक्ट्री में लिफ्ट गिरने से तीन मज़दूरों की मौत हो गई और एक मज़दूर घायल हो गया। वहीं तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित माइलन लेबोरेटरीज फैक्ट्री में आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

हादसा-1

दिल्ली: गुटखा फैक्ट्री में लिफ्ट गिरा, 3 मौत, एक घायल

आज रविवार को शाम 5:47 बजे पश्चिमी दिल्ली के नरेला इलाके में गुटखा फैक्ट्री में लगी लिफ्ट गिर गया। यह हादसा नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 के ए ब्लॉक में हुआ है। इसमें 3 लोगों की मौत हुई है। जान गंवाने वाले सभी मजदूर हैं, जो सफाई का काम करते थे। वहीं, दो मज़दूर गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में पान मसाला बनाया जाता था। फैक्टरी में दो लिफ्ट लगा है। एक लिफ्ट से सामान ढोया जाता है वहीं दूसरे का इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए किया जाता है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के जाने वाले लिफ्ट से सामान ले जाया जा रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

मृतकों की पहचान कुलवंत सिंह (30) निवासी जेजे कॉलोनी, इंदरपुरी; दीपक कुमार (26) निवासी जेजे कॉलोनी, इंदरपुरी व सन्नू (33) निवासी प्रेम नगर 2, नारायण विहार, किरारी सुलेमान नगर हुई है।

हादसे के बाद घायलों को करोल बाग के बीएल कपूर अस्पताल और हरी नगर के दीन दयाल उपाध्ययाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां तीन मज़दूरों को अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने लापरवाही के तहत केस दर्ज किया है हादसे के बाद पुलिस ने ठेकेदार की छानबीन शुरू कर दी है।

हादसा-2

तेलंगाना: माइलन लेबोरेटरीज फैक्ट्री में आग, 3 की झुलसकर मौत

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में स्थित माइलन लेबोरेटरीज फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, आग जिन्नाराम मंडल के गद्दापोथाराम औद्योगिक क्षेत्र के माइलान के गोदाम ब्लॉक में लगी। जहाँ कंटेनर में डाले जाने के दौरान विस्फोटक रसायन के रिसाव के बाद यह आग लगी।

गंभीर रूप से झुलसे तीन मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के निवासी 40 वर्षीय परितोष मेहता, बिहार के 27 वर्षीय रंजीत कुमार और आंध्र प्रदेश के 29 वर्षीय लोकेश्वर राव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसा-3

मुंबई: लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

मुंबई के उपनगर विक्रोली में एक 25 मंजिला इमारत में लगी लिफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 20 साल के एक युवक की मौत हो गई थी। घटना बुधवार, 4 जनवरी की दोपहर को हुई थी। उस मामले में नगर निगम की ओर से कहा गया था कि कांच के केबिन वाली लिफ्ट में 4 लोग सवार थे, जो यह दुर्घटना पूर्वी मुंबई उपनगर के स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी हुई थी.

इस बिल्डिंग की लिफ्ट में हादसे के समय कांच के केबिन वाली लिफ्ट में चार लोग सवार थे। यह लिफ्ट टूटकर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरी। लिफ्ट के अचानक गिरने के बाद भू-तल पर अंदर ही फंस गए थे।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और लिफ्ट का दरवाजा खोला। लिफ्ट में फंसे चार में से तीन लोग खुद से बाहर निकलने में कामयाब हो गए थे जबकि चौथा शख्स अंदर ही फंसा रहा।

About Post Author