मध्यप्रदेश: आशा कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी का दर्जा देने सहित अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

आंदोलन की चेतावनी: आशा कार्यकर्ता व पर्यवेक्षक नारेबाजी के साथ प्रमुख मार्ग से रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

आशा और आशा पर्यवेक्षकों ने शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। शहर में रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाती है। बावजूद इसके उन्हें न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। आशा को 10 हजार पर्यवेक्षकों को 15 हजार रुपए वेतन निश्चित प्रोत्सहन राशि दिए जाने की मांग लंबे समय से कर रहे है। यदि मांगे नहीं मानी तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख मार्ग से रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। रैली में आशा कार्यकर्ता ने मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर केके मालवीय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल थी।

दैनिक भास्कर से साभार

भूली-बिसरी ख़बरे

%d bloggers like this: