राजस्थान: विनायक कॉटन मिल में कपड़ों के थान ऊपर गिरने से मज़दूर की दर्दनाक मौत

लांच में फैक्ट्री में आराम करने के दौरान वहां रखे कपड़े की थाने एक के बाद एक मज़दूर के ऊपर गिर गईं, जिनके नीचे वह दब गया। अन्य मज़दूरों ने तुरंत थान हटाए और हॉस्पिटल ले गए।

पाली (राजस्थान)। पाली में एक कपड़ा फैक्ट्री में अचानक कपड़े की थाने एक मज़दूर के ऊपर एक के बाद एक गिर गईं। जिसके नीचे दब कर 41 साल के श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

हादसा शनिवार दोपहर को पाली के मंडिया रोड स्थित विनायक कॉटन मिल में हुआ। इस हादसे में बर हाल पाली के पुराना हाऊसिंग बोर्ड निवासी 41 साल के राजेन्द्र सिंह पुत्र अमर सिंह राजपूत की दर्दनाक मौत हो गई।

दोपहर को खाना खाने के बाद श्रमिक राजेन्द्र सिंह फैक्ट्री में ही आराम कर रहा था। इस दौरान वहां रखे कपड़े के थान एक के बाद एक उसके ऊपर गिर गए। जिनके नीचे वह दब गया। वहां काम करने वाले दूसरे मजदूरों ने तुरंत कपड़े के थान हटाए और राजेन्द्र को बांगड़ हॉस्पिटल ले गए।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थान ऊपर गिरने से राजेन्द्र की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे