टिमकन इंडिया कंपनी के ठेका मज़दूरों ने मांगों को लेकर डीएलसी कार्यालय में किया प्रदर्शन

कंपनी के करीब 150 ठेका मज़दूर अपने नोटिस पे ग्रेजुएटी एवं फ़ाइनल सेटलमेंट को लेकर आंदोलनरत हैं। कहा कि ठेका कंपनी मजदूरों को छलने का कार्य कर रही है।

जमशेदपुर के टिमकन इंडिया लिमिटेड कंपनी में कार्यरत सैकड़ों ठेका मज़दूरों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर उप श्रमआयुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।

कंपनी के करीब 150 ठेका कंपनी मजदूर अपने नोटिस पे ग्रेजुएटी एवं फ़ाइनल सेटलमेंट को लेकर आंदोलनरत हैं। जोहार झारखंड मजदूर संघ के बैनर तले यह प्रदर्शन किया गया।

मज़दूरों ने अपनी मांगो से सम्बंधित एक मांग पत्र उपश्रामयुक्त को सौंपा है। इन्होंने कहा कि ठेका कंपनी इन मजदूरों को छलने का कार्य कर रही है और इनके फ़ाइनल सेटलमेंट और तमाम भुगतानों मे गड़बड़ी कर रही है। जिसके खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है।

इन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

About Post Author