एमपी: ‘ना झुनझुना ना लॉलीपॉप, मामा अबकी बार नियमित करो’ स्वास्थ कर्मियों की हड़ताल जारी

संविदा स्वास्थ कर्मचारी रोज अनोखे तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को झुनझुना बजाकर लॉलीपॉप दिखाकर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व ताप्ती नदी के पानी में खड़े होकर विरोध जताया।

संविदा स्वास्थ कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के नौवें दिन शुक्रवार दोपहर कर्मचारियों ने झुनझुना बजाकर लॉलीपॉप दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी अपने साथ बच्चों को भी लाए थे। 15 दिसंबर से जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन अनोखे तरीके से आंदोलन किए जा रहे हैं। गुरुवार को ताप्ती नदी के पानी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया था।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत ने बताया 2013 से कर्मचारी मांग कर रहे हैं। लेकिन हर बार आश्वासन ही मिलता है। 2017 में भी कर्मचारियों ने 9 दिन की हड़ताल की थी। 2018 में 42 दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल चली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों को सीएम हाउस बुलाकर हड़ताल स्थगित करा दी थी। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ।

करीब चार माह पहले सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पदस्थ संविदा स्वास्थ कर्मचारी नरेंद्र भास्कले का आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी पत्नी दुर्गा भास्कले भी शुक्रवार को आंदोलन स्थल पहुंची। उन्होंने कहा- मेरे पति आज नियमित होते तो मुझे दर दर भटकने की नौबत नहीं आती। परिवार के सामने जीवन यापन का संकट है। संविदा में ना ही कोई अनुकम्पा और ना ही किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति राशि आज तक मिली।

मनी भास्कर से साभार

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे