अमेजन करेगा 20 हजार कर्मियों की छंटनी; ट्विटर, गूगल, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, पेप्सिको में भी जारी

भयावह बेरोजगारी के दौर में 1,388 टेक कंपनियों से 233,483 की छँटनी। अमेजन से लेकर ट्विटर, गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, पेप्सिको, एचपी, माइक्रोसॉफ्ट तक से बेदखली जारी।

ट्विटर, गूगल, फेसबुक, पेप्सिको, एचपी, माइक्रोसॉफ्ट के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भी कर्मचारियों की बम्पर छंटनी करने वाली है। कम्प्यूटर वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी महीनों में अमेजन करीब 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी की योजना बना रही है। ये अमेजन की इतिहास में चौथी सबसे बड़ी छंटनी होगी।

पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि कंपनी करीब 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाएंगे लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक निकाले जाने वाले कर्मचारियों की संख्‍या 20 हजार तक हो सकती है।

सभी स्तर से अमेजन में होगी छँटनी

कम्प्यूटर वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार अमेजन सभी स्तरों पर लोगों को निकालने की योजना बना रही है, जिसमें सबसे वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग भी शामिल हैं। इस छंटनी से ग्रेड 1 से ग्रेड 7 यानी सभी स्तर के कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिसमें डिस्ट्रिब्यूशन वर्कर, कॉर्पोरेट एक्सक्यूटिव और तकनीकी स्टाफ शामिल है। कंपनी मैनेजरों को कर्मचारियों के काम का आंकलन करने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन सीईओ एंडी जेसी ने हाल ही में इस बात की पुष्टि की थी कि कंपनी आने वाले महीनों में कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। हालांकि, उन्‍होंने यह नहीं बताया था कि कंपनी कितने कर्मचारियों को निकालेगी। नवंबर में खबर थी कि कंपनी 10,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रही है।

एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी 10 हजार नहीं बल्कि 20 हजार कर्मचारियों की छंटनी करेगी। ज्ञात हो कि अप्रैल से सितंबर तक टेक दिग्गज अमेजन ने अपने हेडकाउंट को करीब 80,000 लोगों तक कम कर दिया था।

महज 24 घंटे का नोटिस और नौकरी खत्म

सूत्रों का कहना है कि कंपनी के अनुबंधों के अनुसार अमेजन अपने बर्खास्त किए जाने वाले कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस और अतिरिक्त भत्ता देकर बाहर का रास्ता दिखा देगी। बता दें, कोरोना महामारी के दौरान अमेजन की ओर से कर्मचारियों की ओवर-हायरिंग की गई थी। अब कॉस्ट कटिंग के तहत इन उपायों को लागू किया जा रहा है।

पेप्सिको में भी होगी छंटनी

इससे पहले दिग्गज कंपनी पेप्सिको में भी 100 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की खबर सामने आई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, पेप्सिको इंक अपने न्यूयॉर्क हेड ऑफिस के स्नैक और बेवरेज इकाइयों से जुड़े 100 से अधिक कर्मचारियों को बर्खास्त करने की योजना बना रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने यह निर्णय संगठन को सरल बनाने के इरादे से किया है।

फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में छँटनी का दौर

मेटा प्लेटफॉर्म्स के तहत आने वाले फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप में कर्मचारियों की छंटनी की है। मेटा ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी करते हुए 11,000 लोगों को निकाला है।

कुछ समय पहले ही कंपनी ने नयी भर्ती पर रोक लगा दी थी। रिपोर्टों में कहा गया है कि मेटा की योजना है कि 2022 की तुलना में 2023 में कर्मचारियों की संख्या कम हो।

मेटा ने सितंबर के अंत में कहा है कि उसके 87,000 से अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी को उम्मीद है कि कटौती उसके कर्मचारियों की संख्या के लगभग 10% तक होगी।

ट्विटर, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एचपी में छँटनी

खबर के मुताबिक लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफ्रैक्चरर हैवलेट पैकर्ड (एचपी) इंक लगभग 6,000 श्रमिकों को निकालने की तैयारी में है।

एचपी से पहले ट्विटर ने करीब 50% कर्मचारियों को निकाला है, जो लगभग 3500 है।

गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

माइक्रोसॉफ्ट ने भी 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की है।

टेक कंपनियों में वैश्विक छँटनी बेलगाम

दुनिया भर में कम से कम 853 टेक्नोलॉजी कंपनियों ने बीते माह तक लगभग 137,492 श्रमिकों की छंटनी की है। वैश्विक मंदी की आहट के बीच टेक स्पेक्ट्रम की अधिक से अधिक कंपनियों ने छंटनी अभी भी जारी है। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका में छटंनी 13 फीसदी तक बढ़ गई है।

एक क्लाउड आधारित डाटाबेस, लेऑफ.एफवाई के आंकड़ों के अनुसार, 1,388 टेक कंपनियों ने कोविड-19 की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 233,483 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

इस साल नवंबर के मध्य तक यूएस टेक सेक्टर में 73,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाला। मेटा, ट्विटर, सेल्सफोर्स, नेटफ्लिक्स, सिस्को और रोकू जैसी अन्य टेक कंपनियों के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर नौकरी में कटौती की गई है। रॉबिनहुड, ग्लोसियर और बेटर कुछ ऐसी टेक कंपनियां हैं, जिन्होंने 2022 में अपने कर्मचारियों की संख्या में उल्लेखनीय रूप से कटौती की है। 

दुनिया भर में कम से कम 853 टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अब तक लगभग 137,492 कर्मचारियों की छंटनी की है। क्लाउड आधारित डाटाबेस, लेऑफ.एफवाई के आंकड़ों के अनुसार, 1,388 टेक कंपनियों ने कोविड-19 की शुरुआत के बाद से अब तक कुल 233,483 कर्मचारियों को निकाल दिया है।

%d bloggers like this: