उत्तरप्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली के लिए पूरे प्रदेश में 7 नवंबर को कर्मचारी देंगे धरना

पुरानी पेंशन बहाली, महंगाई भत्ता, संविदा नियुक्ति आउट सोर्स प्रथा बंद करने, स्थाईकरण आदि को लेकर 8 दिसंबर को दिल्ली में पूरे भारत से कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एकत्रित होंग

पुरानी पेंशन को लेकर राज्य कर्मचारी एक बार फिर से सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे है। पूरे प्रदेश में 7 नवंबर को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े लोग धरना देंगे। शुक्रवार को परिषद कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए परिषद के जिला अध्यक्ष अमिता त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान, पंजाब, झारखंड समेत कई राज्यों में इसको लागू कर दिया गया लेकिन यूपी सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को विवश होगा।

लखनऊ में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बीएन सिंह की प्रतिमा के सामने कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। जिला मंत्री सुभाषचन्द्र तिवारी ने बताया कि इसके अलावा राज्य कर्मचारियों को केन्द्र के समान भत्तों की मांग, पं. दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना एवं वेतन विसंगतियों का निस्तारण की मांग रखी जाएगी।

कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने कैशलेस व्यवस्था में भी उनके साथ धोखा किया है। इसमें अभी तक लोगों का कार्ड नहीं बना है। प्रमोशन भी नहीं दिया जा रहा है। पूरे प्रदेश में करीब 5000 लोग ऐसे हैं जिनका प्रमोशन हो गया है लेकिन उनको उस पद पर काम नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों में इसको लेकर काफी नाराजगी है। संघ की तरफ से ऐलान किया गया है कि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में कर्मचारी उग्र आंदोलन को विवश होंगे।

 दैनिक भास्कर से साभार

%d bloggers like this: