दिल्ली में फिर जानलेवा बनी फैक्ट्री: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, कम से कम 2 मज़दूरों की मौत

आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आग फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी। मज़दूर बुरी तरह झुलसे। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक दाना बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने से कम से कम दो मज़दूरों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, सभी की हालत स्थिर है। 

आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आग फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कई कर्मचारी फंसे हुए थे। 

दूसरी तरफ महाराष्ट्र में पुणे के एक होटल में भी आज (मंगलवार को) भयानक आग लग गई।

काम के दौरान आग, मज़दूर बुरी तरह से झुलसे

फैक्ट्री में आग तब लगी जब कर्मचारी उसमें काम कर रहे थे। कुछ लोगों को बिल्डिंग का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे बाद भी आग नहीं बुझ सकी। आग बुझने के बाद अंदर के हालात के बारे में जानकारी मिल पाएगी। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

नरेला इंस्ट्रीयल एरिया के ई ब्लाक स्थित तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली यह फैक्ट्री तीन मंजिला है। दूसरी-तीसरी मंजिल पर आग लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। दमकल को सुबह 9.35 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। 

दिल्ली आउटर-नॉर्थ के डीसीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि 20 लोगों को बचाया गया है, 18 लोग घायल हैं और 2 लोगों की मृत्यु हुई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार शाम को दक्षिण दिल्ली में माउंट कैलाश अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर आग लग गई थी। सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था।

About Post Author