सीहोर: अनब्रेको फैक्ट्री में काम के दौरान वाशर लगने से 25 साल के मज़दूर की मौत

फैक्ट्री में नट-बोल्ट, वाशर बनाने का कार्य होता है। 25 साल का आकाश मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक वाशर अचानक गोली की तरह लगा और वो जमीन पर गिर गया फिर उठा नहीं।

सीहोर (मध्य प्रदेश)। नजदीकी ग्राम खोखरी में स्थित अनब्रेको फैक्ट्री में हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम आकाश प्रजापति (24) है।

खबर के मुताबिक अनब्रेको फैक्ट्री में नट-बोल्ट, वाशर बनने का कार्य होता है, इस फैक्ट्री में बड़ी संख्या में मजदूर कार्य करते हैं। आकाश मशीन पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे एक वाशर अचानक लगा और वो जमीन पर गिर गया फिर उठा नहीं।

वाशर गोली की तरह आकाश को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पुलिस के अनुसार सरिया गिरने से उसकी मौत हुई।

इस मामले में ग्राम खोखरी में स्थित अनब्रेको फैक्ट्री ने अभी तक कोई जानकारी अधिकृत रूप से नहीं दी है। अनब्रेको फैक्ट्री के सूत्र बता रहे हैं कि कार्य के दौरान मजदूर को एक वॉशर उछल कर लगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत का कहना है कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात ग्राम खोखरी में स्थित अनब्रेको फैक्ट्री में सरिया गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

%d bloggers like this: