रायपुर: ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में भट्टी धमाके से फटी; एक मज़दूर की मौत, दो गंभीर

भट्ठी में इतना जोरदार धमाका हुआ कि मज़दूर का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि दो मज़दूरों की स्थिति चिंताजनक है। फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। वहाँ मज़दूरों में दहशत का माहौल है।
रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुनाफे की आंधी हवस में मज़दूरों के हाल बेहाल हैं। फैक्ट्रियों में लापरवाहियों और असुरक्षित परिस्थितियों में काम से हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं और मजदूरों के अंग-भंग होने से मौत तक सामान्य बात बन चुकी है।
ताजा घटना में रायपुर के उरला में स्थित ग्रेविटी-2 स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां भट्ठी फटने से एक क्रेन आपरेटर कुलदीप गुप्ता की मौत हो गई जबकि दो मज़दूर गंभीर रूप से घायल हैं।
घायल मज़दूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। वहाँ मज़दूरों में दहशत का माहौल है।
मीडिया में अअ रही खबरों के मुताबिक हादसा गुरुवार की सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ है। भट्ठी में इतना जोरदार धमाका हुआ कि क्रेन आपरेटर का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुँच गई है। फ़िलहाल उरला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।