फिरोजाबाद: विभिन्न मांगों को लेकर चूड़ी जुड़ाई मजदूरों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

मजदूरों से 11 घंटे कार्य पर रोक लगाने, शासनादेश के अनुसार निर्धारित मजदूरी देने, चूड़ी जुड़ाई के लिए सेवायोजकों द्वारा केरोसिन देने सहित 11 सूत्रीय माँगपत्र मुख्यमंत्री को भेजा।
फिरोजाबाद में मजदूरों की समस्याओं को लेकर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। चूड़ी जुड़ाई मजदूरों की समस्याओं को लेकर श्रमिक नेता रामदास मानव के नेतृत्व में मजदूर जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
श्रमिक नेताओं की मांग है कि श्रमिक नेताओं की मांग है कि मजदूरों से आठ की जगह 11 घंटे कार्य कराया जा रहा है। शासनादेश के अनुसार मजदूरों को निर्धारित मजदूरी नहीं दी जा रही है। चूड़ी जुड़ाई के लिए सेवायोजकों द्वारा केरोसिन नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन श्रमिक नेताओं ने एसडीएम मुख्यालय राजेंद्र कुमार को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें 15 दिन में मांगें पूरी न होने आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
चूड़ी जुडाई मजदूर संघ के नेता रामदास मानव ने बताया उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा चूड़ी जुड़ाई मजदूरों के लिए शासनादेश लागू किया था लेकिन अभी तक फिरोजाबाद के मजदूरों को अभी तक शासनादेश के मुताबिक मजदूरी नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही मिट्टी के तेल में मिलावट आ रही है।
नियमानुसार कारखाने के मालिकों को मजदूरों के काम करने के लिए अपने यहां पर मिट्टी का तेल देना चाहिए, लेकिन उनके द्वारा मिट्टी का तेल नहीं दिया जा रहा है इसलिए वह बाजार से तेल खरीदने को विवश हैं।
मुनाफाखोरी के चक्कर में लोग मिट्टी के तेल में नेफ्था मिलाकर बेचते हैं जिसकी वजह से अब तक करीब डेढ़ सौ मजदूर आग से झुलस चुके हैं। जबकि कई मजदूरों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 11 सूत्रीय मांग पर विचार करते हुए इसको पूरा कराए जाने की मांग की गई है।
दैनिक भास्कर से साभार