हरियाणा : पुरानी पेंशन बहाली, नियमितीकरण को लेकर गृहमंत्री आवास पर होगा प्रदर्शन

भारत के विभिन्न प्रदेशों में सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा में भी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जानी चाहिए।

कैथल (वि) : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ गृह विभाग के कच्चे कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर जवाहर पार्क में बैठक हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान छज्जू राम और संचालन राजेश कुमार ने की।

छज्जू राम और रामपाल शर्मा ने कहा कि गृह विभाग में 1994 से विभिन्न पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पे रोल पर कार्यरत हैं। उसके बाद 1996, 2003, 2011 और 2014 में कर्मचारी आंदोलनों के दबाव में बनी नीतियों के तहत लगभग सभी विभागों के कच्चे कर्मचारी बड़ी संख्या में नियमित हो चुके हैं। गृह विभाग में कार्यरत इन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इनमें से किसी भी नीति के तहत अभी तक नियमित नहीं किया गया है।

कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर छह मार्च को अंबाला कैंट स्थित गृहमंत्री के आवास पर प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर कृष्ण ग्योंग, बलकार मलिकपुर, जिले सिंह और कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे। ——————- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन संवाद सहयोगी, राजौंद : हरियाणा में सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं। राजौंद के सरकारी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनकी पेंशन जल्द ही बहाल की जाए। डा. संदीप सिंह, होशियार सिंह, नीरज कुमार, रामनिवास ने बताया कि भारत के विभिन्न प्रदेशों में सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा में भी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बहाल की जानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को हरियाणा के प्रत्येक जिले में सरकारी कर्मचारी उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे। कर्मचारियों द्वारा पूरे हरियाणा में सरकार से मांग की जा रही है कि सरकारी कर्मचारियों की पेंशन तुरंत प्रभाव से बहाल की जाए अन्यथा कर्मचारी आंदोलन करने को विवश होंगे।

जागरण से साभार

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे