गोरखपुर की क्रेजी ब्रेड व बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग; दो मज़दूर घायल

फैक्ट्री में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतेजम नहीं थे। फंसे सैकड़ों मजदूरों की जान जोखिम में पड़ी हुई थी, अफरा-तफरी में दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गए।

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। गोरखपुर के सहजनवां औद्योगिक क्षेत्र गीडा स्थित क्रेजी ब्रेड फैक्ट्री में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में मौजूद सैकड़ों मजदूर आग में फंस गए। फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग के डर से दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल नवीन अग्रवाल की गिडा सेक्टर-13 में क्रेजी नामक ब्रेड और बिस्किट बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में शनिवार की भोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप ले लिया। आग लगने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में फंसे सैकड़ों मजदूरों की जान जोखिम में पड़ी हुई थी, 15 मजदूर डेंजर जोन में भी फंसे रहे।

आग के डर से दो मजदूरों ने छत से छलांग लगा दी। जिससे एक को मामूली चोट लगी तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोरखपुर फैक्टरी में लगी आग, मौके पुर मौजूद पुलिस।

4 घंटे मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

हादसे की खबर मिलने के बाद पुलिस व फॉयर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और 12 गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के फंसे 100 मजदूरों को कइसी तरह बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री और उसमें रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

भारी लापरवाही, सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं

थाना प्रभारी गीडा विनय कुमार सरोज ने बताया कि आग जिस फैक्ट्री में लगी थी वहां सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को गीडा की अन्य फैक्ट्री​​​​​ से आग बुझाने के लिए पानी लेना पड़ा। क्रेजी फैक्ट्री के अंदर पर्याप्त पानी के संसाधन नहीं थे। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा अधिकृत रूप से टीन शेड डालकर कूड़ा कबाड़ा रखा गया था। फैक्ट्री की बाउंड्री तोड़ने के उपरांत काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

About Post Author