जालंधर : वीनस प्लाईवुड फैक्ट्री में मशीन के अंदर आने से एक महिला श्रमिक की दर्दनाक मौत

असुरक्षित परिस्थितियों में काम कराने से बढ़ती दुर्घटनाओं का ही एक और मामला सामने आया है। घटना जालंधर का है, जहाँ कार्य के दौरान हादसा हुआ और महिला श्रमिक की दुखद मौत हुई।

जालंधर (पंजाब)। थाना मकसूदा के अंतर्गत पंजाबी बाग में स्थित वीनस प्लाईवुड फैक्ट्री में मशीन के अंदर आने से एक महिला श्रमिक की मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस दर्दनाक घटना से वहाँ काम कर रहे अन्य श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई।

महिला की पहचान विमला देवी पत्नी विनोद कुमार पंजाबी बाग के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

About Post Author