हैदराबाद : फैक्ट्री में धमाका, दो की मौत, एक घायल; ग्वालियर : जूता फैक्ट्री गोदाम में आग

दीपावली की रात हैदराबाद में पीओपी मूर्ति फैक्ट्री हादसे में दो लोगों की मौत हो गई., एक जख्मी है, जबकि ग्वालियर की पंजाब फुटवियर फैक्ट्री गोदाम में आग, एक घायल हुआ।

हैदराबाद में पीओपी मूर्ति फैक्ट्री में हादसा

गुरुवार को दिवाली के दिन फैक्ट्री में पटाखे चलाते वक्त हैदराबाद में एक पीओपी मूर्ति फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति जख्मी हो गया।

हादसा हैदराबाद के चट्रीनाका थाना क्षेत्र के कांदिकल गेट के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री में 5 लोग दिवाली मना रहे थे, वे पटाखे चला रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। हादसे में विष्णु और जगननाथ की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक प बंगाल के रहने वाले हैं। यहां हैदराबाद में वे फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।  

ग्वालियर में जूता फैक्ट्री गोदाम में पटाखा गिरने से आग

ग्वालियर के लश्कर स्थित दही मंडी में पंजाब फुटवियर फैक्ट्री गोदाम है। साथ ही यहां से फुटवियर सेल भी किए जाते हैं। दीपावली की रात फैक्ट्री गोदाम में पटाखा गिरने से आग लग गई है। जब लोगों ने आग देखी तो वहां दहशत फैल गई। यहां एक पड़ोसी भाजपा नेता जान बचाने के लिए टीन शेड से कूदे तो गिरकर घायल भी हो गए।

आग रात 3 से 4 बजे के बीच लगी है। आग का पता शुक्रवार सुबह 5 बजे उस समय लगा जब गोदाम से आग की लपटें निकलती दिखीं। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त पर निकले TI हजीरा आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

फायर ब्रिगेड ने करीब 4 घंटे की मशक्कत और 10 फायर ब्रिगेड पानी डालकर आग पर काबू पाया है। सुरक्षा के लिहाज से गोदाम के दो मंजिला भवन को तोड़ दिया गया है। जूता फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

पूर्व में हो चुका है हादसा, बुजुर्ग दम्पत्ति जींद जले थे

जिस समय दही मंडी में जूता फैक्ट्री गोदाम में आग लगी थी। आसपास दहशत फैल गई, क्योंकि एक साल पहले ही इसी इलाके की तंग गलियों में ऐसे ही एक फोम फैक्ट्री गोदाम में आग लगी थी, जिसमें तीसरी मंजिल पर फंसे बुजुर्ग दंपति जलकर राख हो गए थे।

About Post Author