पानीपत : निर्माणधीन फैक्ट्री गोदाम की दीवार व टीन शैड गिरने से चार मजदूर घायल

DJH·¤æÕǸUèÑ ãUæÎâð ×𢠃ææØÜ ×ÁÎêÚUÐ

रविवार को निर्माणाधीन गोदाम की छत पर मजदूर टीन शैड लगा रहे थे। अचानक दीवार के साथ टीन शैड नीचे आ गिरी। हादसे में ऊपर काम कर रहे मजदूर नीचे गिरकर मलबे में दब गए।

कुलदीप नगर स्थित निर्माणाधीन फैक्ट्री में गोदाम का टीन शैड व दीवार गिरने से चार मजदूर घायल हो गए। ये चारों हादसे के वक्त टीन के ऊपर काम कर रहे थे। घायलों को आनन फानन शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गनीमत ये रही की शैड के नीचे कोई काम नहीं कर रहा था।

कुलदीप नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र जोगी ने बताया कि नगर में एक फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। उसमें गोदाम भी बनाया जा रहा है। रविवार को गोदाम की छत पर मजदूर टीन शैड लगा रहे थे। इसका काम करने मजदूर आखिरी माले पर पहुंचे तो अचानक दीवार के साथ टीन शैड (छत) नीचे आ गिरी। हादसे में ऊपर काम कर रहे मजदूर नीचे गिरकर मलबे के नीचे दबने पर घायल हो गए। एसोसिएशन प्रधान व अन्य लोगों ने सभी को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। दीवार व छत की टीन शैड गिरने का कारण हवा का दबाव बनना बताया जा रहा है। बड़ा हादसा होने से टला

हादसे के वक्त चार मजदूर ऊपर काम कर रहे थे जबकि कई मजदूर शैड के नीचे टाइल लगाने का काम करने वाले थे। गनीमत ये रही कि उन्होंने काम शुरू करने में थोड़ी देरी कर दी। ऐसे में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि नीचे मजदूर काम कर रहे होते तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था।

जागरण से साभार

About Post Author