गुड़गांव: कमीशनखोरी, शोषण के ख़िलाफ़ “अर्बन कंपनी” में महिलाएं हड़ताल पर

सौंदर्य प्रसाधन बनाने, मेकअप, स्पा की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने वाली “अर्बन कंपनी” के दफ़्तर के सामने शुक्रवार को करीब 100 से ज्यादा महिला कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

गुड़गांव में अर्बन कंपनी के साथ काम कर रही करीब 100 से ज्यादा महिला ब्यूटिशियंस कम्पनी की मनमानी और शोषण के खिलाफ़ हड़ताल पर हैं।

सौंदर्य प्रसाधन बनाने, मेकअप, स्पा की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने वाली “अर्बन कंपनी” के दफ़्तर के सामने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुआ।

विरोध करने वाली महिलाओं ने बताया कि कम्पनी की तरफ़ से उन्हें नाम मात्र की सैलरी दी जा रही है, कमीशन बहुत ज्यादा लिया जा रहा है और महिलाओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

महिलाओं ने बताया कि काम देने के नाम पर “अर्बन कंपनी” ब्यूटिशियंस से 35% कमीशन ले रही है और महीने में 30 से कम जॉब करने पर उनपर 2000 रूपए जुर्माना लगाया जा रहा है। यही नहीं हम पर कम्पनी का प्रॉडक्ट खरीदने और इस्तेमाल करने का दबाव बनाया जाता है।

महिलाओं का कहना है कि “हमें रात के 10 बजे भी कॉल पर किसी के घर स्पा थेरेपी के लिए जाना पड़ता है जो खतरनाक है। कंपनी की तरफ़ से हमे कोई इंश्योरेंस या बीमा पॉलिसी भी नहीं दी गई है। हम काम पर आने के लिए सुबह 7 बजे निकलते हैं और 10 बजे रात को वापस पहुंचते हैं। हममे से कई महिलाएं अपने बच्चे को घर में बंद करके के आते हैं।”

एंटरैकर की खबर के अनुसार “अर्बन कंपनी” का प्रबंधन स्ट्राइक में शामिल कर्मियों पर पुलिसिया कार्रवाई करने की धमकी दे रहा है। खबर है कि जयपुर ब्रांच पर भी लोग कम्पनी की मनमानी के खिलाफ़ आवाज उठा रहे हैं।

अर्बन कंपनी” (@urbancompany_UC) एक ऐप बेस्ड कंपनी है जो स्पा, ब्यूटिशियन, कुक, सेनिटेशन इत्यादि की होम सर्विस उपलब्ध कराती है बदले में ओला और उबेर सर्विस की तरह अपने पार्टनर्स से कमीशन खाती है।

entrackr.com से इनपुट के साथ

About Post Author