पंतनगर : परफेटी में 4 साल के लिए ₹20,000 का ग्रास में हुआ वेतन समझौता

कोविड के बीच गतिरोध के बावजूद हुए इस समझौते के तहत मेडिकल, शगुन राशि आदि कई सुविधाएं भी बढ़ी हैं। समझौता ग्रास में हुआ है और बकाया एरियार का भुगतान एक मुश्त होगा।

ठीक 9 माह में हुआ समझौता

पंतनगर (उत्तराखंड)। परफेटी वैन मेले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Perfetti Van Melle India Pvt. Ltd.) पंतनगर में यूनियन और प्रबंधन के बीच रुपए 20,000 का 4 साल का समझौता संपन्न हुआ है। समझौता 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2024 तक के लिए है।

1 जनवरी से लागू समझौते की राशि सितंबर माह के वेतन से बढ़कर मिलेगी और पिछले 9 माह के एरियार का एकमुश्त भुगतान होगा।

परफेटी श्रमिक संगठन ने नए वेतन समझौते के लिए 15 दिसंबर, 2020 में अपना माँगपत्र प्रबन्धन को दिया था और थेएक 9 माह पूरा होने पर 14 सितंबर 2021 को समझौता सम्पन्न हुआ। इस दौरान कई दौर की द्विपक्षीय व त्रिपक्षीय वार्ताएं चलीं। इस बीच कोविड के कारण भी गतिरोध बना। इसी वजह से यूनियन को समझौता चार साल का करना पड़ा।

समझौते के मुख्य बिंदु

समझौता दिनांक 01/01/2021 से लागू होगी और 31/12/2024 तक के लिए होगी। यह समझौता 04/09/2021 तक के समस्त की स्थाई सदस्यों के लिए लागू है।

वेतन बृद्धि-

  • सकल मासिक वेतन वृद्धि ग्रास में चार साल में रुपए 20,000 की हुई है।
  • कुल वेतन वृद्धि में ₹13000 फिक्स, ₹4000 वेरिएबल तथा ₹3000 पीपीएस में होगा।
  • वेतन व पीपीएस का वितरण प्रथम वर्ष 45%, द्वितीय वर्ष 25 तृतीय वर्ष 15 और चतुर्थ वर्ष 15% के हिसाब से क्रमशः ₹8200, ₹5000, ₹3400 और 3400 में बांटा गया है।
  • पीपीएस (प्लांट परफ़ार्मेंस स्कीम) 01/01/2021 से लागू होगा, अन्य शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।
  • नई पीपीएस स्कीम में पीपीएस लीव विदाउट पे पर भी दिनांक 04/09/2021 से लागू होगा तथा वर्तमान पीपीएस स्कीम में एक अतिरिक्त स्लैब 120% जोड़ा जाएगा।
  • वेरिएबल पे आउट सालाना परफारमेंस की स्कीम दिनांक 01/04/2021 से लागू होगी। इस स्कीम की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह होंगी।
  • समझौते के तहत भविष्य में नई स्थाई नियुक्ति की वेतन वृद्धि निम्न प्रकार से होगी-
    • 0 से 5 साल के लिए 50%
    • 6 से 10 वर्ष के लिए 60 परसेंट
    • 11 से 15 वर्ष के लिए 75% 
    • तथा 15 साल से ऊपर 100% सिंगिंग एलटीएस।
  • इस स्लैब का कोई प्रभाव वर्तमान कर्मचारियों पर नहीं होगा और उन्हें 100% एलटीएस का भुगतान होगा।

सुविधाओं में बृद्धि

  • मेडिक्लेम पॉलिसी पूर्व की तरह लागू रहेंगी। इसके अतिरिक्त एक नई स्कीम की शुरुआत होगी जिसमें दोनों पक्षों द्वारा 50-50% मासिक भागीदारी होगी। कंपनी स्कीम की शुरुआत में एकमुश्त रकम ₹1,00,000 जमा कराएगी। इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी इसको लागू करने की पूर्ण जिम्मेदारी यूनियन पक्ष की होगी।
  • ग्रुप टर्म इंश्योरेंस को 15 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया है।
  • कर्मचारी को रिटायरमेंट पर 100 ग्राम का सिल्वर प्लेट मिलेगा।
  • पुत्री की शादी पर शगुन के रूप में दी जाने वाली राशि को ₹15000 से बढ़ाकर ₹21000 कर दिया गया है। पुत्र व स्वयं की शादी पर शगुन के रूप में दी जाने वाली राशि ₹7100 से बढ़ाकर ₹11000 किया गया है।
  • शगुन के रूप में सभी सदस्यों को एकमुश्त राशि ₹5100 सितंबर माह के वेतन में मिलेगा।

14 सितंबर को समझौते पर हस्ताक्षर

14 सितंबर को हुए समझौते पर सहायक श्रम आयुक्त उधम सिंह नगर के समक्ष यूनियन की ओर से अरविंद राय प्रधान, भूपेंद्र बिष्ट उपप्रधान, सुबोध चौधरी महामंत्री, गोविंद बल्लभ कैसियर, अनिल मिश्रा संयुक्त मंत्री, कमल जीना कार्यालय मंत्री, रविंद्र कुमार प्रचार मंत्री व दान सिंह संगठन मंत्री ने तथा प्रबंधन की ओर से एसोसिएट डायरेक्टर एचआर विवेक त्यागी, एसोसिएट हेड एचआर मनोज त्यागी व सहायक मैनेजर एचआर आनंद बिष्ट ने हस्ताक्षर किया है।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे