अमेरिका के फ्रैंकफर्ट स्थित एक फैक्ट्री में गोलीबारी की, दो महिलाओं की मौत

गोलीबारी में मारी गई महिलाएं और आरोपी दोनों ही वाहनों की सीट बनाने वाली फैक्ट्री ‘एनएचके सीटिंग’ के कर्मचारी हैं। हमलावर गिरफ्तार हो गया है और हिरासत में है।

अमेरिका में फ्रैंकफर्ट के समीप वाहनों की सीट बनाने वाली एक फैक्ट्री में एक बंदूकधारी ने बुधवार को गोलीबारी की, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गईं। गोलीबारी में मारी गई महिलाएं और आरोपी दोनों ही ‘एनएचके सीटिंग’ के कर्मचारी हैं।

क्लिंटन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार शाम करीब चार बजकर 15 मिनट पर फ्रैंकफर्ट के समीप ‘एनएचके सीटिंग’ के पार्किंग क्षेत्र में गोलीबारी की यह घटना हुई।

शेरिफ रिचर्ड केली ने संवाददाताओं को बताया कि संदिग्ध हमलावर नीले रंग की फोर्ड से मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस उसे पकड़ने में सफल रही और अभी वह हिरासत में है।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में मारी गई महिलाएं और आरोपी दोनों ही एनएचके कर्मचारी हैं। हालांकि अधिकारी ने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

इस इकाई में वाहनों के लिए सीट बनाने और उसका डिजाइन तैयार करने का काम होता है। यह इकाई जून में ही खुली है। गोलीबारी के बाद दिन भर के लिए इस इकाई को बंद कर दिया गया।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे