उत्तराखंड : एक पखवारे से आशाओं की हड़ताल, माँगें पूरी होने तक संघर्ष रहेगा जारी

सरकार प्रोत्साहन राशि का झुनझुना नहीं मानदेय दे!

उत्तराखंड में मासिक मानदेय, पेंशन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत बारह सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले दो अगस्त से आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता कार्य बहिष्कार पर हैं। पर सरकार आशाओं की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। सरकार प्रोत्साहन राशि का झुनझुना पकड़ा रही है।

जान जोखिम में डालकर काम करने के बावजूद राज्य सरकार की उपेक्षा के खिलाफ आशाओं में रोष बढ़ता जा रहा है और वे बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं।

इस बीच पूरे प्रदेश में कार्यबहिष्कार के साथ धरना-प्रदर्शन जारी है। उन्होंने साफ किया कि आगे भी संघर्ष को मुकाम तक पहुंचाने के लिए आशाएं एकता और दृढ़ता के साथ डटी रहेंगी।

देहरादून। सोमवार को सीटू से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन ने अब आंदोलन तेज करने का एलान किया है। आशाएं पिछले 15 दिन से कार्य बहिष्कार पर हैं। उनका कहना है कि राज्य सरकार का प्रोत्साहन राशि का झुनझुना नहीं चलेगा। सरकार को मासिक मानदेय देना होगा। जल्द मासिक मानदेय का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

अपनी मांगों को लेकर रायुपर ब्लाक में धरना प्रदर्शन करती उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यून?

प्रदेश अध्यक्ष शिवा दुबे ने बताया कि दो अगस्त से आशाएं कार्य बहिष्कार पर हैं। वह मासिक मानदेय, पेंशन और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत बारह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। पर सरकार नहीं चेत रही है। सरकार आशाओं को लंबे समय से छल रही है, लेकिन अब आशाएं अपना शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आशाओं को मिलने वाले मासिक प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की बात कर रही है। इसके बजाय मासिक मानदेय तय किया जाए, क्योंकि प्रोत्साहन राशि सरकार कभी भी बंद कर सकती है। इसलिए मासिक मानदेय से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

रुद्रपुर। मानदेय बढ़ाने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार कर रही आशाओं ने रक्षाबंधन तक सभी मांगें पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

आशा कार्यकर्ताओं का दसवें दिन भी धरना जारी

सोमवार को एकटू से सम्बद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता पानू ने कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री को देहरादून में ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशाओं को 15 अगस्त पर खुश खबरी देने का ऐलान किया था। 15 अगस्त को सरकार ने आशाओं को चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आशाओं की मांग है कि उन्हें प्रोत्साहन राशि के स्थान पर चार हजार रुपये मानदेय में बढ़ोतरी की जाए।

नैनीताल। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। 

आशा कार्यकर्ताओं ने वेतन समेत अन्‍य मांगों को लेकर लैनीताल में किया प्रदर्शन

हल्द्वानी। सोमवार को हल्द्वानी में उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा वर्करों ने महिला अस्पताल के गेट पर धरना प्रदर्शन कर सरकार से मांगों पर तुरंत ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। सभा में भगवती बिष्ट ने कहा कि आशाओं को मासिक मानदेय से कम कुछ भी मंजूर नहीं है। सायमा सिद्दीकी सहित अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।

विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गईं आशाओं का धरना उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के बैनर तले रविवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने...

अल्मोड़ा। आशा कार्यकर्ता 15 वें रोज सोमवार को भी कार्यबहिष्कार पर डटीं रही। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने दो टूक कहा है कि जब तक समस्याओं के निराकरण संबंधी शासनादेश जारी नहीं हो जाता है। आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए उन्हें चाहे कितना ही संघर्ष क्यों नहीं करना पड़े। सभी आशा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में लक्ष्य प्राप्ति तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

अल्मोड़ा के चौघानपाटा में प्रदर्शन करती आशाएं।संवाद

रानीखेत। नागरिक अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर सरकार पर हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।कुसुमलता जोशी, शांति रावत , नंदी खाती, शोभा पंत, मीना आर्या आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर भी कार्यबहिष्कार करती आशा कार्यकर्तियां। संवाद न्यूज एजेंसी

द्वाराहाट। आशा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में धरना दिया। अब तक कोई सुध नहीं लिए जाने पर आक्रोश जताया। धरने पर गंगा जोशी, चंपा अधिकारी लीला बिष्ट, बीना देवी, आदि बैठे।

भिकियासैंण। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर में सोमवार को भी धरना जारी रखा। धरने पर अनीता नेगी, किरन, सरस्वती ,हंसी असनोड़ा, निर्मला भंडारी आदि बैठीं।

चम्पावत। ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मणी जोशी के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। इससे कार्यकत्रियों में निराशा के साथ ही आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी।

कोटद्वार। उत्तराखंड आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता यूनियन का कार्य बहिष्कार 15वें दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे