जालंधर : केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 मज़दूर जख्मी

DJH·ð¤ç×·¤Ü Èñ¤€ÅþUè ×ð¢ Ü»è ¥æ» ÕéÛææÙð ·¤æ ÂýØæâ ·¤ÚUÌð Î×·¤Ü çßÖæ» ·ð¤ ·¤×ü¿æÚUèÐ Áæ»ÚU‡æ

फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने दो घंटे में पाया आग पे काबू

जालंधर : वेरका मिल्क प्लांट के पास केमिकल फैक्ट्री में बुधवार देर शाम को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

फैक्ट्री के मालिक सचिन सोनी निवासी चंदन नगर ने बताया कि फैक्ट्री में शार्ट सर्किट के चलते गोदाम में पड़े केमिकल को आग लग गई। इसके चलते करीब 15 लाख का माल जलकर खाक हो गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में पांच वर्कर मौजूद थे, जिन्हें मामूली जख्म आया है।

जागरण से साभार

About Post Author