एक और हादसा : पानीपत की बल्ब फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में दहशत

सुरक्षा के लिए आसपास के भवनों को कराया गया खाली

पानीपत (हरियाणा) स्थित बल्‍ब फैक्‍ट्री में भीषण आग लग गई। शुक्रवार देर रात लगी आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग घर के बाहर निकल आए। फैक्ट्री का भवन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।

पानीपत के काबड़ी रोड स्थित बीजी नामक बल्ब फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग की लपटों में साम जलकर राख हो गया। रात करीब दो बजे से दोपहर एक बजे तक आठ से दस गाड़ियां करीब 100 चक्कर लगाने के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था।

फैक्ट्री का कई जगह से लेंटर भी गिर गया। दीवारों में दरार आ गई है। गनीमत ये रही है कि जब हादसा हुआ तब फैक्ट्री के अंदर कोई नहीं था। इस वजह से जान का नुकसान होने से बचाव हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

गौरी शंकर की काबड़ी रोड पर पुल के पास बीजी नाम से बल्ब की फैक्ट्री है। शंकर ने बताया कि फैक्ट्री में रात के समय काम नहीं होता है। वह शुक्रवार रात आठ बजे फैक्ट्री को बंद करके घर चले गए थे।

रात करीब दो बजे सिक्योरिटी गार्ड का फोन आया कि फैक्ट्री से धुंआ निकल रहा है। वह पहुंचे तो फैक्ट्री से आग की लपटें उठ रही थी। चारों तरफ धुंआ था। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। आठ से दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटी थी।

आग से भवन की दीवारों में ददार आ गई। लेंटर भी कई जगह से गिर गया। अंदर रखी मशीनें व सामान जलकर राख हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के भवनों को खाली करा लिया गया था, ताकि हादसा न हो सके।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे