फैक्ट्री में भीषण आग, 14 लोग झुलसे, कई की हालत गंभीर

महिलाएं, बच्चे भी घायल, इलाज के दौरान एक कि मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लिंक रोड थाना इलाके में भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 14 लोग झुलस गए हैं। इसमें दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। चार लोगों की हालत गंभीर है।

यह आग थाना लिंक रोड के इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में लगी। फैक्ट्री में मास्क और पीपीई किट बनाई जाती है। जिस समय आग लगी। उस समय फैक्ट्री में काफी वर्कर्स बाहर निकल चुके थे। जो मौजूद थे वह फंस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकला और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कंपनी में केमिकल के ड्रम में धमाके हुए हैं, जिससे कंपनी का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया है। आग लगने की अभी वजह साफ नहीं है। आग लगने के कारणों का सही से आकलन पुलिस की जांच के बाद होगा। बताया जा रहा है जिस समय यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री के अंदर करीब 40 लोग मौजूद थे।

नवजीवन से साभार

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे