किसान आन्दोलन : समूचे भारत में आज होगा चक्का जाम

दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड को जाम से रखा गया है मुक्त

केंद्र के कृषि कानूनों के आज, 6 फरवरी को देशभर में तीन घंटे का चक्का जाम होगा। किसान संगठनों ने शुक्रवार को कहा कि  गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। जबकि दिल्ली में राजा ने खुद किलेबंदी कर ली है, हमारे जाम करने की जरूरत नहीं है।

किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा कि हम कल दिल्ली में चक्का जाम नहीं कर रहे हैं। हम सभी बार्डरों पर शांतिपूर्ण तरह से बैठे रहेंगे। हम दिल्ली के अलावा पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करेंगे। दोपहर 12 से 3 बजे तक ही चक्का जाम रहेगा।

वहीं, किसान नेता बलबीर सिंह राजोवाल और राकेश टिकैत की बैठक हुई। राकेश टिकैत ने कहा कि गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए यूपी और उत्तराखंड में भी चक्का जाम नहीं होगा।

किसान नेता ने कहा कि हम सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण तरीक़े से बैठे रहेंगे। दोपहर 3 बजे जब चक्का जाम ख़त्म होगा तो हम एक साथ एक मिनट के लिए अपनी गाड़ियों का हार्न बजाएंगे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट बंद होने से हमें काफ़ी समस्या हो रही है। पूरा संयुक्त किसान मोर्चा यहीं से चक्का जाम कोर्डिनेट करेगा।

उधर गाजीपुर, टिकरी और सिंघू पर किलेबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा कि ‘दिल्ली में हम नहीं कर रहे हैं, वहां तो राजा ने खुद किलेबंदी कर ली है, हमारे जाम करने की जरूरत नहीं है।‘

टिकैत ने कहा कि चक्का जाम दिल्ली में नहीं की जाएगी, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिस्सों में होगी। उन्होंने कहा कि यह ख़बर मिली है कि उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड में बंद के दौरान गड़बड़ी फैलाने की योजना है, इसलिए यहाँ चक्का जाम ना करने का फैसला लिया गया है।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे