करोलिया लाइटिंग इम्पलाइज यूनियन का झंडारोहण सम्पन्न

यूनियन उपाध्यक्ष की कार्यबहाली की माँग हुई मुखर

रुद्रपुर (उत्तराखंड)। आज (24 जनवरी) करोलिया लाइटिंग इम्पलाइज यूनियन द्वारा करोलिया लाइटिंग प्रा लि सिडकुल पंतनगर के गेट पर सादे समारोह में झंडारोहण किया हुआ। मज़दूरों ने एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।

यूनियन के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह व मंत्री अशोक मेहता ने बताया कि हमारी यूनियन श्रमिक हित व उद्योग हित मे कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन के पंजीकरण का एक साल होने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यूनियन बनने से प्रबंधन नाराज है उसी के चलते यूनियन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव का गैर कानूनी तरीके से गेट बंद किया और दूसरी ओर श्रमिको का उत्पीड़न हो रहा है।

इस समस्याओं का सामना हम निश्चित ही करेंगे और संकल्प लिया कि सभी मज़दूर उद्योग हित और श्रमिक हित में तन मन से सहयोग करेंगे।

यूनियन नेताओं ने मज़दूर हित में सिडकुल व देश के मज़दूरों से एकजुटता बनाने पर जोर दिया और मज़दूर विरोधी नीतियों के विरोध का एलान किया।

आज के कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के जिला यूएस नगर के अध्यक्ष दीपेंद्र भट्ट और जिला महामंत्री गणेश मेहरा, एडवोकेट रेनू तिवारी तथा पूर्व राज्य दर्जा मंत्री हरीश पनेरू के अलावा भानु प्रताप, विनोद भट्ट, रोहतास, भरत, मदन मैहरा सहित तमाम श्रमिक साथी मौजूद रहे।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे