भारी जन दबाव के बीच पालिकाध्यक्ष, उपपा नेता रिहा

संगठनों ने गिरफ्तारी पर जताया था आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा में सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने एवं सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने जा रहे अल्मोड़ा पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पीसी तिवारी सहित 11 लोगों की गिरफ्तारी पर विरोध के बीच रिहा कर दिया गया।

ज्ञात हो कि अल्मोड़ा में सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने एवं सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए के भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करने जा रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक कर अल्मोड़ा प्रशासन की कार्यवाही पर आक्रोश जताया तथा चेतावनी दी कि यदि प्रदर्शनकारियों को बिना शर्त नहीं छोड़ा गया तो कल विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन व सभा की जाएगी।

इस बीच अल्मोड़ा में पुलिस कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन हुए। जगह-जगह राज्य सरकार के पुतले फूंके गए।

रामनगर के लखनपुर में विभिन्न संगठनों के से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा प्रशासन द्वारा अल्मोड़ा पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पीसी तिवारी, किसान सभा के दिनेश पांडे,आनन्दी वर्मा  सहित 11 लोगों को पहले हिरासत में लेने तथा बाद में गिरफ्तार कर अल्मोड़ा पुलिस लाइन लाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया तथा अल्मोड़ा प्रशासन की इस कार्रवाई को तानाशाही पूर्ण बताया।

वक्ताओं का कहना था कि ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहर बचाओ  संघर्ष समिति के द्वारा अल्मोड़ा स्थित कलेक्टर भवन  जिसका 500 वर्ष पूर्व निर्माण हुआ सौंदर्यकरण के नाम पर अल्मोड़ा प्रशासन के द्वारा उस हेरिटेज भवन  को संरक्षित करने के बजाए बिना विशेषज्ञ ,पुरातत्व विभाग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति लिए बिना तहस-नहस किया जा रहा है तथा सौंदर्यकरण के नाम पर लाखों रुपए की बंदरबांट हो रही है।

सौंदर्य करण के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार की जांच एवं मल्ला महल कलेक्ट्रेट को संरक्षित करने की मांग को लेकर के विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्मोड़ा पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी एवं  उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी की अगुवाई में कलेक्टर भवन में  प्रदर्शन करने जा रहे थे, अल्मोड़ा प्रशासन के द्वारा धरना प्रदर्शन करने जा रहे लोगों को पहले जबरन रोका तथा बाद में उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई।

विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अल्मोड़ा प्रशासन  की तानासाही पूर्ण कार्रवाई पर आक्रोश जताया तथा बिना शर्त रिहाई न करने पर तहसील परिसर रामनगर में धरना प्रदर्शन, सभा करने की निर्णय लिया है। बैठक में उपपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ,समाजवादी लोग मंच के मुनीष कुमार, देव भूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल, महिला एकता केंद्र की सरस्वती जोशी ,कौशल्या, इको सेंसेटिव जोन के महेश जोशी, बाल किशन चौधरी आदि थे।

About Post Author