फ़ैक्ट्री में हादसा : फर्नेस फटा, 10 मज़दूर बुरी तरह झुलसे

घटना के बाद मज़दूरों में मची अफरा-तफरी

गाेला के कमता में ब्रह्मपुत्र मेटालिक्स आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड में फर्नेस फटने से 10 मजदूर झुलस गए। गंभीर हालत में सभी काे रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार शाम की है। फैक्ट्री में फर्नेस के पास करीब 12 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ फर्नेस फट गया। वहां काम कर रहे 10 मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

आनन-फानन में सभी काे गाेला के चितरंजन सेवा सदन लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को देवकमल अस्पताल, रांची रेफर कर दिया गया। झुलसे मजदूरों में वशिष्ठ मिश्रा, संजय उपाध्याय, सर्वेश कुमार, संजय चामलाटे, धर्मेंद्र कुमार, जी दास, इम्तियाज अंसारी, अमित कुमार अाैर दाे अन्य शामिल हैं। मजदूरों ने बताया कि फर्नेस की केलेन पाइप फटने से गर्म भाप निकला, इससे वे झुलस गए। प्लांट में दो साल पहले भी एेसी घटना हुई थी, जिसमें मगनपुर के रहनेवाले एक मजदूर की मौत हो गई थी। उस समय भी प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।

कंपनी के डीजीएम अंजनी कुमार ने कहा कि हादसे में मजदूर झुलसे हैं। प्रबंधन की अाेर से सभी का इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में कराया जा रहा है। अच्छे इलाज की व्यवस्था की गई है। सभी मजदूर खतरे से बाहर हैं।

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे