गाजियाबाद की पंखा फैक्ट्री के एक मजदूर की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर

DJH¥æ·¤æàæ ÚUæ‡ææ ·¤è Ȥæ§Ü ȤôÅUôÐ âõ. SßÁÙ

कार्य के दौरान एचटी लाइन के चपेट में आने से हादसा

 गाजियाबाद : कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंखा फैक्ट्री के मजदूर की शनिवार शाम एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी झुलस गए। हादसा फैक्ट्री की छत पर लोहे का एंगल पहुंचाने के दौरान हुआ। नियंत्रण बिगड़ने से एंगल फैक्ट्री के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फैक्ट्री के दो अधिकारियों को हिरासत में लिया है। स्वजन ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।

खुर्जा देहात का मूल निवासी आकाश राणा (18) घूकना में किराये के कमरे पर मां सीमा व बड़ी बहन दिव्या के साथ रहता था। चार साल की उम्र में पिता सुधीर राणा की मौत के बाद आकाश ही परिवार का इकलौता सहारा था। आकाश बीते चार साल से कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंखे बनाने वाली फैक्ट्री एरोलेक में काम करता था। इसी फैक्ट्री में कार्यरत हरीश व शिवम सेवानगर में और मंगल फैक्ट्री में ही रहता है। शनिवार शाम एक एंगल फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर पहुंचाना था। आकाश छत पर और मंगल नीचे था। आकाश एंगल को ऊपर खींच रहा था कि उसका नियंत्रण बिगड़ गया और फैक्ट्री के पास से गुजर रही एचटी लाइन से छू गया।

इस कारण आकाश को करंट लग गया और उसके हाथ से एंगल छूट गया। नीचे गिरने के दौरान एंगल को संभालने के चक्कर में मंगल भी करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने आए सुधीर और शिवम भी करंट की चपटे में आ गए। फैक्ट्री कर्मी चारों को पास के सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां आकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मंगल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर हरीश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।

जागरण से साभार

About Post Author