रेलवे के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष समिति का गठन

-25 को देंगे स्टेशन पर धरना, कई राजनीतिक दलों का समर्थन

रेल बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति इस माह की 25 तारीख को धरना देगी। स्टेशन के सामने रेल परिसर में यह कार्यक्रम होगा। भले ही लॉकडाउन के नाम पर इसके लिए अनुमति नहीं मिले। इसका शंखनाद आज समिति के राष्ट्रीय संयोजक मिथिलेश सिंह व निसार अहमद ने किया। उनके साथ दीपचंद दास व कांग्रेस के युवा नेता सत्येन्द्र ओझा भी मौजूद थे। समिति के सदस्यों ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा।

सरकार भारतीय रेल को बेचने का आमादा है। हम उसके निजीकरण अभियान का विरोध करते हैं। हमारे इस अभियान को पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा, समेत कई पार्टी के नेता अपना समर्थन दे चुके हैं। यह किसी दल विशेष की लड़ाई नहीं हैं। भारतीय रेल के निजीकरण के खिलाफ एक संघर्ष का आह्वान है। हमने इसकी सूचना रेल मंडल कार्यालय दानापुर और जिला प्रशासन को दे दी है।

साभार : बक्सर ख़बर

About Post Author

भूली-बिसरी ख़बरे